40 बम धमाके करने वाले आतंकवादी टुंडा की मोतियाबिंद की सर्जरी की गई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2019

गाजियाबाद। भारत के सबसे वांछित आतंकवादियों में से एक और देशभर में 40 से अधिक बम धमाकों के मास्टरमाइंट सैयद अब्दुल करीम उर्फ टुंडा की बुधवार को एमएमजी जिला अस्पताल में मोतियाबिंद की सर्जरी की गई। एक अधिकारी यह जानकारी दी। टुंडा उन 20 आतंकवादियों में से एक है जिसे भारत ने 26/11 मुंबई हमलों के बाद पाकिस्तान से उसे सौंपने के लिये कहा था। 

पुलिस अधीक्षक (शहर) श्लोक कुमार ने कहा कि टुंडा को मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गाजियाबाद की डासना जेल में सजा काट रहे टुंडा को जेल प्रशासन ने अदालत के आदेश पर अमल करते हुए अस्पताल के निजी वार्ड में भर्ती कराया था। 

इसे भी पढ़ें: सरकार ने किसी फूल को राष्ट्रीय पुष्प का दर्जा नहीं दिया: नित्यानंद राय

एसपी ने कहा कि पुलिस कर्मियों और पीएसी के एक दस्ते को अस्पताल के भीतर और बाहर तैनात किया गया था। लश्कर-ए-तैयबा के संदिग्ध बम विशेषज्ञ टुंडा को 16 अगस्त 2013 को भारत-नेपाल सीमा पर बनबासा से गिरफ्तार किया गया था। देशभर में कई बम धमाकों के पीछे उसका हाथ होने का संदेह है।

प्रमुख खबरें

Assam Election: हिमंता का Owaisi पर तीखा हमला, मिया समुदाय को बना रहे हैं हथियार

Kerala में Rahul Gandhi का LDF पर बड़ा हमला, बोले- चुनाव बाद वामपंथ नहीं बचेगा

Strait of Hormuz Crisis | आपूर्ति बाधित होने की आशंका के बीच सरकार सख्त, जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के निर्देश

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: अब पूरी तरह ऑनलाइन होगी EMD जमा करने की प्रक्रिया, खत्म होगा मानवीय हस्तक्षेप