सरकार ने किसी फूल को राष्ट्रीय पुष्प का दर्जा नहीं दिया: नित्यानंद राय

government-has-not-given-any-flower-status-to-the-national-flower-nityanand-rai
[email protected] । Jul 10 2019 5:16PM

राय ने बताया कि ‘‘राष्ट्रीय पुष्प’’ के संबंध में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से ऐसी कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है।

नयी दिल्ली। सरकार ने किसी फूल को राष्ट्रीय पुष्प का दर्जा नहीं दिया है। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा को बुधवार को एक लिखित प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की 30 मई 2011 की अधिसूचना के द्वारा ‘‘बाघ’’ को राष्ट्रीय पशु और ‘‘मोर’’ को राष्ट्रीय पक्षी के रूप में अधिसूचित किया गया है।

इसे भी पढ़ें: भारतीय रेलवे के निजीकरण का कोई प्रस्ताव नहीं: गोयल

राय ने बताया कि ‘‘राष्ट्रीय पुष्प’’ के संबंध में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से ऐसी कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़