भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली दुनिया के सबसे फिट एथलीट की लिस्ट में शामिल है। वो अपने फिटनेस पर लगातार काम करते है। उनके फिटनेस के बारे में भारतीय क्रिकेट में काफी सराहना की जाती है। वहीं विश्व स्तर पर भी हर बड़ा खिलाड़ी विराट कोहली के लाइफस्टाइल की तारीफ करता है। विराट के इस बेहतरीन फिटनेस के पीछे जिम और मैदान में की गई मेहनत है। इसके साथ ही वो अपने डाइट का भी काफी ख्याल रखते है। एक्सरसाइज के साथ फिटनेस में डाइट सबसे बड़ा रोल निभाती है। अगर एक इंसान की डाइट अच्छी हो तो उसकी सेहत अपने आप ही ठीक रहती है। विराट ने हाल ही में अपने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने एक वीडियो है जिसमें वो पूरे भारत को अच्छा खाने की सलाह दे रहे है। विराट इस वीडियो में देशवासियों को फोर्टिफाइड फूड खरीदने की सलाह दे रहे हैं। विराट कहते है कि देश की जनता आटा, तेल या घर से जुड़ा कोई भी सामान खरीदें तो उसे जांचकर ही खरीदा जाएं कि वह पूरी तरह से शुद्ध है या नहीं और फोर्टिफाइड इस पैमाने को नापने का तरीका है। इसके साथ ही विराट लोगों को सलाह दे रहे है कि अपने खाने में से घी, तेल, मीठा और नमक कम कर दें। विराट की यह मुहिम काफी शानदार है। क्योंकि अच्छे भोजन से अच्छी सेहत मिलती है और अगर सही पोषण होगा तभी तो देश रोशन होगा। इसलिए विराट ने जो इट राइट इंडिया मूवमेंट में अपनी हिस्सेदारी दिखाई है। उससे देश के सभी लोगों को जरूर सीख लेनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें: विकेटकीपर रिषभ पंत पर लटकी प्रदर्शन करने की तलवार!
दरअसल केंद्रीय स्वास्थय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने देशभर में सितंबर महीने को पोषण माह के रूप में मनाने की मुहीम शुरू की है। इस दौरान उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वह पोषण युक्त भोजन खाएं और भारत को फिट बनाएं। भारतीय कप्तान विराट कोहली भी इस मुहीम से जुड़े गए और उन्होंने वीडियो में देशवासियों को पोषणयुक्त भोजन खाने की सलाह दी। विराट को देश में युवा अपना रोलमॉडल मानते है और उनके इस वीडियो का असर लोगों पर पड़ सकता है।
साफ है, हेल्दी खाना सभी के लिए काफी जरूरी है। भारत में हेल्दी खाने को लेकर लोगों में जागरूकता की कमी है। जिसे सही करने की जरूरत है। देश के लोगों को खाने में बेसिक कार्ब्स और फैस से लेकर प्रोटीन के बारे में जानकारी नहीं है। इसके साथ ही वो माइक्रो और मैक्रो न्यूट्रीएंट्स के बारे में भी नहीं जानते है। देश को लोगों को हेल्दी खाने के साथ अपने फिटनेस के लिए एक्सरसाइज का भी सहारा लेना चाहिए। लेकिन अगर खाना अनहेल्दी रहेगा तो सारी चीजें अपने आप खराब हो जाती हैं। विराट ने इस मुहिम में अपनी हिस्सेदारी साबित की है। उनका इस मुहिम से जुड़ना काफी शानदार हैं। क्योंकि भारतीय कप्तान विराट कोहली अपनी फिटनेस पर काफी काम करते है। विराट अपने डाइट को लेकर काफी सतर्क है। विराट कोहली की फिटनेस की चर्ची दुनिया भर में होती है जिसमें उनका डाइट प्लान काफी अहम है।
इसे भी पढ़ें: अब सिर्फ क्रिकेट के भगवान से पीछे हैं ‘रनबाज’ विराट कोहली
विराट अपनी डाइट में ब्रेकफास्ट में प्रोटीन शेक, ड्राइ फ्रूट्स और ग्रीन टी लेना पसंद करते है। वो हमेशा ग्लूटन फ्री डाइट पर रहते है। लंच में वो हरी सब्जियां लेने पर खासा ध्यान देते है। इसके अलावा वो तले भुने खाने से खुद को दूर ही रखते है। विराट रात को पहले खाने में सी फूड लेते थे। लेकिन वेगन डाइट अपनाने के बाद वह हरी सब्जियां ज्यादा मात्रा में लेते है। जाहिर है विराट के सेहत के पीछे अच्छी डाइट और एक्सरसाइज काफी अहम है। जिसकी वजह से वो मैदान में काफी अच्छा प्रदर्शन कर पाते है। विराट के इस डाइट प्लान को देखकर देश के युवा सीख ले सकते हैं। आज के दौर में जब फास्ट फूड का चलन इतना बढ़ गया है। उस दौरान देश के लोगों और खासकर युवाओं को अपने शरीर का ख्याल रखना होगा। इसके लिए उन्हें सही मात्रा में हेल्दी फूड खाने की जरूरत हैं। क्योंकि इस समय पूरी दुनिया में अगर डायबटीज मरीजों की बात होती है तो भारत उनमें सबसे आगे हैं। इसके साथ तमाम तरह की नई बिमारियां भारतीयों को अपना शिकार बना रही है। इसके लिए सही समय पर सही जानकारी लोगों का भविष्य बदल सकती है। विराट कोहली ने इस मुहिम से जुड़कर काफी शानदार काम किया है। विराट की देशवासियों से अच्छा और पोषण युक्त भोजन खाने की अपील है जिसे लोगों को समझना होगा। क्योंकि हेल्दी खाएगा इंडिया तभी तो सुपर फिट बनेगा इंडिया।