केजरीवाल ने दिल्ली में देश के पहले स्मॉग टावर का किया उद्घाटन, यूजर्स ने कहा- गंभीर ने लगवाया था पहला, क्रेडिट लेना बंद करो

By अनुराग गुप्ता | Aug 23, 2021

नयी दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली के कनॉट प्लेस में देश के पहले स्मॉग टावर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह एक मील का पत्थर साबित होगा और अगर यह पायलट परियोजना सफल रहती है तो शहर में ऐसे कई टावर स्थापित किए जा सकते हैं। हालांकि केजरीवाल के इस दावे के बाद उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर ट्रोल किया जा रहा है। 

यूजर्स ने मुख्यमंत्री से पूछा कि भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने जो स्मॉग टावर लगवाया था वो पहला था या फिर आपने जो उद्घाटन किया है वह पहला है। इसी बीच भाजपा ने भी केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा। भाजपा ने कहा कि दिल्ली का पहला स्मॉग टावर साल 2020 में गौतम गंभीर ने लगवाया था। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने झूठ बोलने में महारत हासिल कर ली है। लोगों को गुमराह करना बंद करो, वे तुम्हारी सारी गंदी चाल जानते हैं। आपको श्रेय लेने के उस्ताद हो, बाकि आपने दिल्ली वालों के लिए कुछ नहीं किया। नींद से जागो !मुख्यमंत्री ने क्या कुछ कहामुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि यह देश में इस तरह का पहला स्मॉग टावर है। यह एक नयी तकनीक है। हमने इसे अमेरिका से मंगवाया है। यह संरचना ऊपर से प्रदूषित हवा को सोख लेगी और नीचे से स्वच्छ हवा छोड़ेगी। यह प्रति सेकंड 1,000 क्यूबिक मीटर हवा को शुद्ध करेगा। 

इसे भी पढ़ें: मनीष सिसोदिया ने राकेश अस्थाना को बताया पीएम का ब्रह्मास्त्र, कहा- हम डरने वाले नहीं 

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि बधाई दिल्ली। प्रदूषण के ख़िलाफ़ युद्ध में दिल्ली में देश के पहले स्मॉग टावर की शुरुआत की। अमेरिकी तकनीक से बना ये स्मॉग टावर हवा में प्रदूषण की मात्रा को कम करेगा। पायलट आधार पर शुरू हुए इस प्रोजेक्ट के नतीजे बेहतर रहे तो पूरी दिल्ली में ऐसे और स्मॉग टावर लगाए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में AAP के CM का ऐलान, केजरीवाल बोले- कर्नल अजय कोठियाल होंगे उम्मीदवार 

वहीं एक यूजर ने लिखा कि सड़ जी ये तो गौतम गंभीर जी पहेले से दिया हुवा है, तो आप इतने दिन कहा थे, बस ऐसे ही जनता को उल्लु बनाते हो। वहीं अन्य ने लिखा कि अरविंद केजरीवाल आप जनता और दिल्ली से झूठ क्यों बोल रहे हो दिल्ली के जनप्रिय नेता श्री गौतम गंभीर जी देश का पहला स्मॉक टावर का उद्घाटन जनवरी 2020 में कर चुके है। केजरीवाल आपको शर्म आना चाहिए, दिल्ली की जनता के लिए काम करिये काम, क्रेडिट लेना बंद करिये।

प्रमुख खबरें

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?

Zubeen Garg केस में अमृत प्रभा को मिली जमानत, लंबी सुनवाई के बाद गुजरात HC ने सुनाया फैसला

Navratri Recipes 2026: व्रत में साबूदाना खिचड़ी से हटकर खाएं कुछ नया, ट्राई करें दही और शकरकंद की ये चटपटी चाट