उत्तराखंड में AAP के CM का ऐलान, केजरीवाल बोले- कर्नल अजय कोठियाल होंगे उम्मीदवार

colonel ajay kothiyal

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोगों ने कहा है कि अब हम नेता नहीं चाहिए। अब हमें अब एक देशभक्त फौजी चाहिए।

देहरादून। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि उत्तराखंड के लिए आम आदमी पार्टी (आप) की तरफ से कर्नल अजय कोठियाल मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।   

इसे भी पढ़ें: अब दिल्ली में मिलेगी इंटरनेशनल लेवल की शिक्षा, सरकारी स्कूलों में विदेशों से एक्सपर्ट्स ट्रेनिंग देने आएंगे 

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि लोगों ने कहा है कि अब हम नेता नहीं चाहिए। अब हमें अब एक देशभक्त फौजी चाहिए। हमें ऐसा शख्स चाहिए जो अपना घर भरने की बजाय उत्तराखंड के लोगों के बारे में, यहां के विकास के बारे में और मां भारती के बारे में सोचे। बहुत बड़े स्तर पर लोगों ने कहा कि अब नेताओं और पार्टियों के भरोसे उत्तराखंड आगे नहीं बढ़ सकता है।

केजरीवाल ने कहा कि अजय कोटियाल को मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाने का निर्णय आप ने नहीं लिया है बल्कि यह निर्णय उत्तराखंड के लोगों ने लिया है। अजय कोटियाल वो शख्स हैं जिन्होंने फौज में रहकर देश की सेवा की है। अपनी जान की बाजी लगाकर आतंकवादियों, पाकिस्तानियों और देश के दुश्मनों का सामना किया है। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में घर बैठे मिलेंगे DL-RC समेत 30 से अधिक दस्तावेज, केजरीवाल बोले- ये ऐतिहासिक कदम 

उन्होंने कहा कि आज भी अजय कोठियाल के भीतर दो गोलियां हैं। उन गोलियों को वो साथ में लेकर घूम रहे हैं। जब उत्तराखंड के चंद नेता प्रदेश को लूट रहे थे तब यह शख्स सीमा पर देश की सुरक्षा में जुटा हुआ था। उत्तराखंड के लोगों को ऐसे देशभक्त की जरूरत है जो अपनी जान की परवाह किए बिना प्रदेश के बारे में सोचे।

केदारनाथ का किया पुनर्निर्माण

केजरीवाल ने कहा कि जब केदारनाथ में आपदा आई थी। उस वक्त इस शख्स ने अपनी टीम के साथ मिलकर केदारनाथ का पुनर्निर्माण किया था। अब यह उत्तराखंड का नवनिर्माण करने का बेड़ा उठाया है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़