आस्ट्रेलियाई कोच मैथ्यू मोट ने महिला क्रिकेट टीम को बताया ''सोया हुआ शेर''

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2019

मेलबर्न। आस्ट्रेलियाई कोच मैथ्यू मोट का मानना है कि महिला क्रिकेट में भारत ‘सोया हुआ शेर ’ है क्योंकि उसके पास प्रतिभाओं की कमी नहीं है। भारत के विश्व कप 2017 में उपविजेता रहने के बाद देश में महिला क्रिकेट को लेकर रूझान बढा है। 

भारत वेस्टइंडीज में नवंबर में हुए टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल तक पहुंचा था। मोट ने कहा कि भारत महिला क्रिकेट में सोया हुआ शेर है। भारत में क्रिकेट को लेकर दीवानगी है और बल्लेबाजी में तीन से चार विश्व स्तरीय खिलाड़ी है। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजी में गहराई शानदार है। गेंदबाज भी बेहद प्रतिभाशाली है और फील्डिंग में सुधार आया है। 

प्रमुख खबरें

उदयनिधि स्टालिन ने TVK पर चुनावी वादे न निभाने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया

Rajeev Chandrasekhar का राहुल गांधी पर हमला, पीएम मोदी और चुनाव आयोग से माफी की मांग की

LPU Phagwara: सोशल मीडिया पर दुष्कर्म की अफवाह के बाद छात्रों का उग्र प्रदर्शन

Mumbai में विसर्जन शोभायात्रा के दौरान 107.8 डेसीबल पहुंचा ध्वनि स्तर, Awaaz Foundation ने उठाए सवाल