आयुर्वेदिक चिकित्सा भारत की अत्यंत प्राचीन चिकित्सा पद्धति है, इसमें रोग को जड़ से मिटाने की क्षमता

By दिनेश शुक्ल | May 28, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने कहा है कि आयुर्वेदिक चिकित्सा भारत की अत्यंत प्राचीन चिकित्सा पद्धति है, इसमें रोग को जड़ से मिटाने की क्षमता है। हमें अपनी इस चिकित्सा पद्धति पर गर्व है। टंडन राजभवन से कोविड-19 'ग्रामीण स्वास्थ्य की चुनौतियाँ एवं आयुर्वेदिक समाधान' विषय पर वेबीनार को संबोधित कर रहे थे। वेबिनार महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामीण विश्वविद्यालय एवं आरोग्य भारती के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश से पश्चिम बंगाल के लिए 02 जून से रवाना होगी श्रमिक विशेष ट्रेनें, कैलाश विजयवर्गीय ने ममता बनर्जी पर कसा तंज

उन्होनें कहा कि कोविड-19 जैसी महामारी के संक्रमण दौर में उपचार और रोग-प्रतिरोधकों के नए प्रयोगों की आवश्यकता है। आयुर्वेदाचार्यो को इस दिशा में शोध कर उपचार के उपाय ढूंढने के लिए भी आगे आना होगा। भारत में आयुर्वेद का विकास भारतीयों के लिए लाभकारी होने के साथ ही आज सारे विश्व की आशाओं का केन्द्र भी है। भारतीय आयुर्वेद चिकित्सा का ज्ञान, आचार, विचार और उपचार पर आधारित है। इसी की एक शाखा योग और प्राणायाम अपनाकर लोग बिना दवाई के भी स्वस्थ हो रहे हैं। यह आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति की बड़ी प्रमाणिकता है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की वर्तमान परिस्थितियों से हमें घबराने की जरूरत नहीं है। हम संयम और सहनशीलता से इस कठिन समय से भी पार पा लेंगे।

इसे भी पढ़ें: 'अपनी जरूरत-अपना गांव' की परिकल्पना को साकार करे आईकेन टीम: विनय सहस्त्रबुद्धे

वेबीनार में आयुष मंत्रालय भारत सरकार के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने 'ग्रामीण स्वास्थ्य की परिकल्पना' विषय पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय की परिकल्पना स्वर्गीय नानाजी देशमुख की थी। उनकी अथक साधना और भावना के अनुरूप यह विश्वविद्यालय गांवों के विकास के लक्ष्य को पूरा करने का कार्य निरंतर कर रहा है। उन्होंने कहा कि नानाजी के 'आजीवन स्वास्थ्य प्रकल्प' की अवधारणा का मूल आधार आजीविका की व्यवस्था, सफाई, हवादार मकान, शुद्ध भोजन और शुद्ध जल है। उन्होंने कहा कि हमें इस अवधारणा से कि सरकार हमारे स्वास्थ्य की चिंता करेगी, मुक्त होना होगा। स्वास्थ्य की चिंता स्वयं करना होगी। उन्होंने बताया कि आयुष विभाग के लगभग 12 हजार 500 केंद्र व्यक्तियों के स्वास्थ्य की देखभाल कर रहें है। इसके अलावा आयुष संजीवनी ऐप के माध्यम से भी लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने संविधान के अनुक्षेद 30 पर उठाए सवाल

सी.सी.आर.ए.एस भारत सरकार के डायरेक्टर जनरल प्रोफेसर वैद्य के.एस. धीमान ने कोविड-19 एवं आयुर्वेद के क्षेत्र में शोध की स्थिति पर कहा कि आयुर्वेद का क्षेत्र विस्तृत है। इसमें निरंतर शोध की गुंजाइश है। हमारे आयुर्वेदाचार्यों ने अपने ज्ञान के आधार पर जो शोध कार्य किए हैं, उन्हें देश और समाज के सामने लाने का आरोग्य भारती ने जो बीड़ा उठाया है उसकी सफलता से बड़ी समस्या का समाधान संभव है।उन्होंने कहा कि आयुर्वेद के विकास और विस्तार में कृषि, वाणिज्य, स्वास्थ्य आदि सभी विभागों को समन्वित रूप से काम करने की जरूरत है। कोविड-19 से हम 'मेरा स्वास्थ्य मेरी जिम्मेदारी' की भावना के साथ ही निपट सकते हैं। आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. अशोक वार्ष्णेय एवं दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन ने भी कोविड-19 की आपदा और ग्रामीणों के स्वास्थ्य के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रवि श्रीवास्तव ने किया। आभार डॉ. अंजनी पांडे ने व्यक्त किया। स्वागत वक्तव्य महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नरेश चंद्र गौतम ने दिया।

प्रमुख खबरें

India आने वालों के लिए बड़ा अपडेट, Airport पर Entry के लिए e-Arrival Card होगा अनिवार्य

Maharashtra Assembly की सुरक्षा में बड़ी सेंध, Fake Pass रैकेट का पर्दाफाश, मंत्रालय के कर्मचारी भी शामिल

US-Israel Iran War Day 28 Updates: ईरान युद्ध पर आज सुरक्षा परिषद की अहम बैठक, हाईफा पोर्ट के पास ड्रोन अटैक

Tamilnadu Profile: जब Madras का नाम बदलकर हुआ Tamil Nadu, हजारों साल पुराना है इतिहास