बाबरी मस्जिद मामले में आरोपी प्रकाश शर्मा का बयान दर्ज, पहले दो का दर्ज हो चुका है बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2020

लखनऊ। अयोध्या प्रकरण पर सीबीआई की विशेष अदालत ने बाबरी मस्जिद ढहाये जाने के मामले में आरोपी प्रकाश शर्मा का सीआरपीसी की धारा-313 के तहत शनिवार को बयान दर्ज किया। शर्मा तीसरे आरोपी है, जिनका बयान अदालत ने दर्ज किया है। इससे पहले अदालत विजय बहादुर सिंह और गांधी यादव के बयान दर्ज कर चुकी है। पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती, साध्वी रितंभरा, विनय कटियार और राम विलास वेदांती सहित 32 में से 29 आरोपियों के बयान सीआरपीसी की धारा-313 के तहत दर्ज होने बाकी हैं। अदालत आठ जून को अन्य आरोपियों के बयान दर्ज करना जारी रखेगी।

प्रमुख खबरें

Ajay Devgn की नई फिल्म CHAUHAAN का ऐलान, टीजर ने बढ़ाया फैंस का उत्साह

Congress ने छात्रों की गूंज अभियान छेड़ा, कहा- Exam गड़बड़ी संस्थागत विफलता का सबूत

Mahua Moitra का Suvendu पर बयान: TMC सांसद ने कहा, सिर्फ़ चटपटी बातें न चुनें, संदर्भ समझें

FIFA WC में Morocco का जलवा! सबसे ज़्यादा जीत और गोल का African Record बनाया