विकास के रिकार्ड बना रही केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारः प्रहलाद पटेल

By दिनेश शुक्ल | Oct 28, 2020

छतरपुर। केद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने बड़ामलहरा विधानसभा में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि चाहे केंद्र की मोदी सरकार हो या फिर मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार। दोनों ने ही विकास के रिकार्ड कायम किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो भी वादे विकास के किए थे उनको पूरा किया है तो अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। कश्मीर से धारा 370 हट चुकी है। आज प्रदेश के हर गरीब के पास पक्का मकान हो गया है तो अब किसानों को सम्मान निधि भी मिलना शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारों में कांग्रेसियों का ही विकास होता था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देश-प्रदेश के विकास के साथ ही यहां रहने वाले लोगों की भी चिंता की है, परवाह की है। 

इसे भी पढ़ें: यह चुनाव राष्ट्रवाद और राष्ट्र विराधियों के बीच : उमा भारती

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि 15 माह प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं थी तो यहां के विकास कार्य ही रूक गए थे। कांग्रेस के मुख्यमंत्री के पास कोई विकास कार्यों के लिए जाता था तो वे खजाना खाली होने का बहाना बनाते थे, लेकिन भाजपा सरकार बनते ही विकास कार्यों की झड़ी लग गई। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने हर वर्ग के लोगों का ध्यान रखा है। चाहे गरीब हो, किसान हो, माता-बहन और बेटी हो या फिर युवा हो, सबके लिए योजनाएं शुरू कीं और उनका लाभ लोगों तक पहुंचाया।

इसे भी पढ़ें: विधायक तोड़ने का काम कांग्रेस ने शुरू किया, खत्म भाजपा ने कर दियाः गोपाल भार्गव

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि हमारा लक्ष्य ही सबका साथ-सबका विकास करना है। भारतीय जनता पार्टी की सरकारें अपने इस लक्ष्य के लिए दिन-रात काम में जुटी हुई हैं। प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनता की भलाई के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने संबल जैसी योजना बनाकर प्रदेश के हर गरीब का दुख-दर्द जाना है और उसको मदद पहुंचाई है। अंतिम संस्कार के लिए भी पांच हजार रूपए की मदद दी है तो किसी गरीब की मौत पर उसको 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता देने का काम किया है, इसलिए इस बार भी कोई गलती न हो जाए। इस बार का वोट कमल के फूल पर ही देना है।

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें