यह चुनाव राष्ट्रवाद और राष्ट्र विराधियों के बीच : उमा भारती

Uma Bharti
दिनेश शुक्ल । Oct 28 2020 9:02PM

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में अपने वचन पत्र में जो वादे किए थे। वह उनसे मुखर गई, न तो किसानों का 2 लाख तक का कर्जा माफ किया और न ही प्रदेश युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह कृत्य जनता के साथ गद्दारी है।

भिंड। 28 विधान सभाओं पर हो रहे उपचुनाव सत्य और असत्य के बीच का चुनाव है। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी है, जिसने मध्य प्रदेश का विकास किया और दूसरी तरफ मध्य प्रदेश में अंधकार करने वाली और विनाश करने वाली कांग्रेस है। यह उपचुनाव सरकार बनाने का नहीं, एक मजबूत सरकार चलाने का चुनाव है। इसलिए आप सोच-समझकर उस पार्टी को वोट दें जो राष्ट्रवाद से प्रेरित हों। यह चुनाव राष्ट्रवाद और राष्ट्रविरोधियों के बीच का चुनाव है। यह बात भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती ने बुधवार को भिंड जिले की मेहगांव विधानसभा के गोरमी में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। सभा को अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने भी संबोधित किया। सुश्री उमा भारती ने घुआरा एवं सांची में भी जनसभा को संबोधित किया।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश कांग्रेस ने मुख्यमंत्री और भाजपा सरकार के खिलाफ जारी किया आरोप पत्र, लगाए गंभीर आरोप

सुश्री उमा भारती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए सत्ता सेवा का माध्यम है। पं. दीनदयाल जी के एकात्म मानव दर्शक को मंत्र मानकर केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार गरीब, किसान, असहाय, युवा, महिलाओं और बुजुर्गों को लाभ पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। 15 महीने प्रदेश में रही कमलनाथ सरकार ने गरीबों से उनके हक छीने और जनकल्याणकारी योजनाएं बंद कर दी। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में एक तरफ वह लोग हैं, जिन्होंने 15 वर्ष तक सेवा की और दूसरी तरफ कांग्रेस के वह लोग हैं जिन्होंने 15 महीने तक प्रदेश को लूटा। उन्होंने कहा कि आप लोगों का फर्ज है कि ऐसी सरकार और ऐसे जनप्रतिनिधि को चुने जो सुख-दुख में आपके साथ खड़ा हो। मेहगांव से पार्टी प्रत्याशी ओ.पी.एस भदौरिया एक सहज, सरल एवं ईमानदार व्यक्ति हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान करें एवं राष्ट्र विरोधी शक्तियों को करारा जवाब दें। अपने क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दें।

इसे भी पढ़ें: शिवराज सरकार के इशारे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ बनाए जा रहे झूठे केस- जीतू पटवारी

इस दौरान अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से अनुसूचित जाति वर्ग से झूठ बोलती आई है। गरीबी हटाओं का नारा दिया, लेकिन गरीबी हटाने की बजाय अनुसूचिज जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग का दमन किया। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में अपने वचन पत्र में जो वादे किए थे। वह उनसे मुखर गई,  न तो किसानों का 2 लाख तक का कर्जा माफ किया और न ही प्रदेश युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह कृत्य जनता के साथ गद्दारी है। इसलिये ऐसे लोगों को जनता द्वारा बाहर का रास्ता दिखाने की आवश्यकता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़