भाई ने अपनी बहन के बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा, वीडियो हुआ वायरल

By सुयश भट्ट | Sep 25, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक युवती के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। यहां एक भाई अपनी बहन को बाल पकड़कर जमीन पर घसीटते हुए नजर आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल मामला गंज इलाके का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक युवती प्रेम विवाह करने के लिए एक होटल में अपने प्रेमी के साथ रुकी थी। इस दौरान युवती के भाई को जानकारी मिलने पर होटल पहुंचा।

बताया जा रहा है कि युवती का भाई उसके प्रेमी के साथ होटल के सामने मारपीट कर बहन के बाल पकड़कर घसीटता हुआ नजर आया है। जबकि युवती जोर-जोर से छोड़ने के लिए चिल्ला हुई दिखाई दी। बावजूद इसके भाई उसे खींचकर गाड़ी पर बैठकर चला जाता है।

इसे भी पढ़ें:यूनियन कार्बाइड के तालाब पर सिंघाड़े की खेती को किया नगर निगम की टीम ने नष्ट 

वहीं वीडियो में युवती यह साफ कहती सुनाई दे रही कि हमने शादी कर ली है। लेकिन वहां मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे हैं। मदद की गुहार लगाने के बाद भी किसी ने नहीं बचाया। पुलिस को सूचना मिलने से पहले ही युवती को दो युवक लेकर चले गए।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी