जिला पंचायत सदस्य के बेटे के जन्मदिन पर चली बंदूक, डांसरों के भीच हो रही थी फायरिंग

Gwalior viral video
सुयश भट्ट । Sep 25 2021 12:13PM

जब यह वीडियो शहर में चर्चा बना तो पुलिस अफसरों तक पहुंचा। वीडियो के बारे में पुलिस ने काफी जानकारी जुटाई है। हालांकि पुलिस ने अभी इस मामले में कोई FIR दर्ज नहीं की है।

भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में राइफल से फायरिंग के बीच डांसर के नाचने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें स्टेज पर एक लड़की ठुमके लगा रही है और उसके पास कुछ लड़के नोट उड़ा रहे हैं। वहीं दो अन्य युवक राइफल हाथ में लेकर गोलियां चला रहे हैं। वीडियो शुक्रवार शाम को सामने आया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें:राजा मिहिर भोज की प्रतिमा के लगने से हुई 2 गुटों में भिड़ंत, जिले में लागू हुई धारा 144 

फिलहाल जांच में इतना पता लगा है कि यह वीडियो मुरार के सिंहपुर रोड पर 19 सितंबर की रात का है। यहां जिला पंचायत सदस्य के बेटे का बर्थ डे समारोह था। पुलिस अफसरों का कहना है कि वीडियो में कहीं भी जिला पंचायत सदस्य नहीं दिख रहे हैं।

दरअसल जब यह वीडियो शहर में चर्चा बना तो पुलिस अफसरों तक पहुंचा। वीडियो के बारे में पुलिस ने काफी जानकारी जुटाई है। हालांकि पुलिस ने अभी इस मामले में कोई FIR दर्ज नहीं की है।

इसे भी पढ़ें:यूनियन कार्बाइड के तालाब पर सिंघाड़े की खेती को किया नगर निगम की टीम ने नष्ट 

आपको बता दें कि ये वीडियो जिला पंचायत सदस्य सरदार सिंह परिहार के घर का है। 19 सितंबर को उनके बेटे आकाश का जन्मदिन था। उस दौरान यह कार्यक्रम हुआ था। उसी समारोह में गोली चलने का पता लगा है। मुरार थाना के थाना इंचार्ज शैलेन्द्र भार्गव ने कहा कि यह सही है कि वीडियो जिला पंचायत सदस्य के घर का है। पर वह वीडियो में कहीं भी नहीं दिख रहे हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़