मुख्यमंत्री चौहान ने जन्मदिन के एक दिन पहले की अपील, कैबिनेट मंत्रियों ने दी शुभकामनाएं

By दिनेश शुक्ल | Mar 04, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को 05 मार्च उनके जन्‍म दिवस  के लिए गुरुवार को कैबिनेट मंत्रियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री जगदीश देवड़ा ने मुख्यमंत्री चौहान के जन्मदिन पर अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि आप अपनी आदर्श चौपाई का सूत्र वाक्य 'राम काजु कीन्हें बिनु, मोहि कहाँ विश्राम' पर चलते हुए निरन्तर जनता-जनार्दन की सेवा में लगे रहें। आप स्वस्थ्य और दीघार्यु हों, हम सबकी यही प्रार्थना है। जन्म-दिवस की अनंत शुभकामनाएं।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोविशील्ड का लिया पहला डोज, धर्मपत्नी साधना सिंह के साथ पहुंचे अस्पताल

जबकि नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रदेश के लोकप्रिय एवं पर्यावरण प्रेमी मुख्यमंत्री चौहान प्रदेश के पर्यावरण में सुधार लाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। पर्यावरण के प्रति प्रेम का ही प्रतीक है, कि वह प्रतिदिन एक पौधा लगा रहे हैं। इससे प्रदेश का पर्यावरण स्वच्छ और सुंदर रहेगा। जननेता और यशस्वी मुख्यमंत्री चौहान को जन्म-दिन की ढ़ेरों शुभकामनाएं।

इसे भी पढ़ें: रेलवे प्लेटफॉर्म टिकट का मूल्य पांच गुना बढ़ा, आज से मिलेंगे ऑफलाइन टिकिट

पर्यावरण, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग ने कहा कि सौभाग्य की बात है कि हमें दिन-रात प्रदेश और प्रदेशवासियों की चिंता करने वाले, मुख्यमंत्री चौहान का नेतृत्व मिला है। उन्होंने लगभग डेढ़ दशक के अपने कार्यकाल में प्रदेश का न केवल आर्थिक, सामाजिक और अधोसंरचनात्मक विकास किया है, बल्कि उनका प्रतिदिन एक पौध-रोपण का संकल्प विश्व और आगामी पीढ़ी के लिये एक अनमोल उपहार सिद्ध होगा। पर्यावरण की सुरक्षा का उनका यह प्रयास काबिले तारीफ है।

 

इसे भी पढ़ें: भोपाल स्थित वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में आज से नाइट सफारी का शुभारंभ

तो दूसरी ओर पशुपालन एवं डेयरी विकास, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान दीर्घायु हों, स्वस्थ्य रहें ताकि प्रदेश इसी तरह द्रुत गति से उन्नति की ओर बढ़ता रहे। पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में ही प्रदेश अनेक क्षेत्रों में देश में अग्रणी भूमिका में आ गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने जन्मदिन को लोगों से एक पौधा लगाकर उन्हें शुभकामनाएं देने की अपील की है। मुख्यमंत्री चौहान ने गुरूवार को कहा कि आज मैंने गूलर का पौधा लगाया है। कल 5 मार्च को मेरा जन्मदिन है। मेरी आपसे अपील है कि मेरे जन्मदिन पर फूलों के हार, स्वागत द्वार, जय जयकार की कोई जरूरत नहीं है। केवल आप एक एक पौधा लगा दें, तो यह जन्मदिन सार्थक हो जायेगा।

प्रमुख खबरें

Riyadh के King Khalid Airport पर मिसाइल दागकर 12 लोगों की हत्या, 300 से ज्यादा घायल

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना का शुभ Muhurat और मां Shailputri की पूजन विधि

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस