अमेरिकी पेंटागन का खुलासा, चीन अनुमान से कहीं अधिक तेजी से अपनी परमाणु शक्ति बढ़ा रहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 04, 2021

वाशिंगटन। अमेरिकी रक्षा विभाग की बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका के अधिकारियों ने एक साल पहले जो अनुमान लगाया था, चीन उससे कहीं अधिक तेजी से अपनी परमाणु शक्ति में वृद्धि कर रहा है। इसके साथ ही रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन की योजना शताब्दी के मध्य तक अमेरिकी वैश्विक शक्ति के बराबर पहुंचने या उससे कहीं आगे निकलने में सक्षम होने की है। रिपोर्ट के अनुसार छह साल के भीतर चीनी परमाणु हथियारों की संख्या बढ़कर 700 तक हो सकती है और 2030 तक यह संख्या 1,000 से ऊपर हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: चीन के अटैक का तुरंत जवाब देने के लिए भारतीय सेना तैयार, ‘शत्रुजीत’ ब्रिगेड के साथ किया गया हवाई अभ्यास

बाइडन प्रशासन अपनी परमाणु नीति की व्यापक समीक्षा कर रहा है। पेंटागन की यह रिपोर्ट दिसंबर 2020 तक जुटाई गई जानकारी पर आधारित है और इसलिए इसमें जनरल मार्क मिले की उन चिंताओं को शामिल नहीं किया गया है जो उन्होंने पिछले महीने चीनी हाइपरसोनिक हथियार परीक्षणों को लेकर जतायी थी।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश