तमिल अभिनेता विजय सेतुपति के सहायक पर हमला, वीडिया हुआ वायरल

Vijay Sethupati

सूत्रों के अनुसार अभिनेता एक फिल्म की शूटिंग के बाद मंगलवार रात लौट रहे थे और उनका सहायक उनके लिए रास्ता खाली करा रहा था तभी उसने एक व्यक्ति को धक्का दे दिया, जो संभवत: शराब के नशे में था।

बेंगलुरु| तमिल अभिनेता विजय सेतुपति के सहायक पर एक व्यक्ति ने यहां केम्पागौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर कहासुनी के बाद कथित तौर पर हमला कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि अभिनेता एक फिल्म की शूटिंग के बाद मंगलवार रात लौट रहे थे और उनका सहायक उनके लिए रास्ता खाली करा रहा था तभी उसने एक व्यक्ति को धक्का दे दिया, जो संभवत: शराब के नशे में था।

इसे भी पढ़ें: सड़कों पर पुनीत राजकुमार के पोस्टर और सबकी ज़ुबां पर ‘‘अप्पू’’ ,कुछ इस तरह याद कर रहे हैं लोग अपने चहेते अभिनेता को

उन्होंने बताया कि इस पर व्यक्ति ने गुस्से में आकर सहायक पर कथित तौर पर हमला कर दिया। बाद में, उक्त व्यक्ति और सेतुपति के साथ मौजूद लोगों के बीच एक समझौता हो गया और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराने का फैसला किया।

हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ वायरल हो गया कि अभिनेता पर हमला हुआ है।

इसे भी पढ़ें: इस दिवाली केवल हरित पटाखों को ही अनुमति : कर्नाटक सरकार

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़