मुख्यमंत्री ने कृषि परियोजना स्वीकृत करने के लिए केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया

By विजयेन्दर शर्मा | Mar 30, 2022

शिमला    मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश कृषि विभाग द्वारा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय को प्रस्तुत प्रस्तावित एकीकृत डिजिटल कृषि प्लेटफार्म परियोजना को 108 करोड़ रुपये स्वीकृत करने के लिए केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में सरस मेला-2022 के समापन समारोह की अध्यक्षता की

जय राम ठाकुर ने कहा कि परियोजना का मुख्य उद्देश्य केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न योजनाओं के लिए सिंगल साईन-ऑन प्लेटफार्म स्थापित करना है, जो विभाग की विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन करने की प्रक्रियाओं को और सरल कर देगा और विभिन्न वित्तीय लाभ सीधे लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित किए जाएंगे। परियोजना के अन्तर्गत एक बाजार सूचना प्रणाली विकसित की जाएगी, जिसमें मांग एवं आपूर्ति की जानकारी, उत्पाद की कीमत और राष्ट्रीय ई-मार्किट प्लेटफार्म की जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें: रिज मैदान पर तिरंगा यात्रा निकालने पर विधायक विक्रमादित्य सिंह पर पुलिस ने मामला दर्ज किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित परियोजना में एकीकृत किसान डाटाबेस,  एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (एपीआई) एकीकरण, स्वचालित फार्म एक्सटेंशन सर्वर, कस्टमाइज डैशबोर्ड, डाटा एनालिटिक्स एवं केन्द्रीकृत रिपोर्ट और फार्मर फिल्ड स्कूल एप्लीकेशन तैयार करने पर कार्य किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: शिमला शहर का आम-जनमानस भारी-भरकम पानी के बिलों से परेशान--महेश्वर चौहान

उन्होंने कहा कि यह प्रस्तावित परियोजना आईटी आधारित इको सिस्टम का उपयोग करेगी, जिससे किसान, विभाग और अन्य हितधारक लाभान्वित होंगे।

प्रमुख खबरें

AI Startup Perplexity में निवेश की तैयारी में Nvidia, 30 अरब डॉलर के पार पहुंचेगा कंपनी का Valuation

TCS और Porsche के बीच ₹14,000 करोड़ की Strategic Partnership, ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग में आएगा बड़ा बदलाव

FIH World Cup: Argentina से हारकर India सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर, टूटा भारत का सपना।

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!