दार्जिलिंग में ममता बनर्जी का दिखा अलग अंदाज, सड़क किनारे खुद बनाए 'मोमोज', देखें वीडियो

By अनुराग गुप्ता | Mar 31, 2022

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को दार्जिलिंग में थीं, जहां पर उन्होंने मॉर्निग वॉक के समय मोमोज स्टॉल पर अपना हाथ आजमाया। उन्होंने सड़क किनारे लगे मोमोज के स्टॉल पर सबसे पहले मोमोज बनाना सीखा और फिर उसे खुद बनाया। इस दौरान उन्होंने मोमोज बनाने वाली महिलाओं की प्रशंसा भी की। 

इसे भी पढ़ें: बीरभूम हिंसा: बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने सौंपी रिपोर्ट, बौखलाई ममता ने कहा- CBI जांच होगी प्रभावित

मुख्यमंत्री बनर्जी ने आम दिनों की तरह दार्जिलिंग की सड़कों पर सैर किया और राहगीरों के साथ जनसंपर्क बनाया और उनकी बातें सुनी। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री बनर्जी ने तो बच्चों को चॉकलेट भी दी। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री बनर्जी ने स्थानीय व्यापारियों से भी मिली थीं और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उनकी राय मांगी।

प्रमुख खबरें

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda

Rahul Gandhi के आरोपों के बीच बोले चिराग पासवान, चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब दें CEC ज्ञानेश कुमार