मेडिकल टेस्ट कराने के लिए विदेश जाएंगी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका-राहुल भी होंगे साथ

By अंकित सिंह | Aug 24, 2022

कांग्रेस लगातार अपने पार्टी को मजबूत करने की कोशिश में जुटी हुई है। इसी कड़ी में 4 सितंबर को महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही साथ भारत जोड़ो यात्रा का भी आयोजन किया जा रहा है। लेकिन इन सबके बीच खबर यह है कि कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी फिलहाल ब्रिटेन जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक अभी मेडिकल चेकअप के लिए ब्रिटेन जा रही हैं। सूत्रों ने बताया है कि बुधवार दोपहर सोनिया गांधी ब्रिटेन के लिए उड़ान भर सकती हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश इस बात की पुष्टि की है कि कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी इलाज के लिए विदेश जाएंगी। उन्होंने अपने बयान में कहा कि सोनिया गांधी मेडिकल टेस्ट के लिए विदेश जाएंगी। 

इसे भी पढ़ें: 7 सितबंर शुरू होगी भारत जोड़ो यात्रा, कांग्रेस ने लॉन्च किया लोगो और कैंपेन

आपको बता दें कि कांग्रेस में संगठन चुनाव की भी प्रक्रिया शुरू होने वाली है। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि सितंबर के आखिरी सप्ताह तक पार्टी को नया अध्यक्ष भी मिल सकता है। अध्यक्ष पद की रेस में राहुल गांधी का नाम सबसे आगे चल रहा है। फिलहाल प्रियंका और राहुल दोनों ही सोनिया गांधी के साथ विदेश दौरे पर जाएंगे। पिछले कुछ दिनों में सोनिया गांधी दो बार कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुकी हैं। शायद यही कारण है कि वह मेडिकल चेकअप के लिए ब्रिटेन जा रही हैं। इससे पहले सोनिया गांधी से नेशनल हेराल्ड से जुड़े मामले में पूछताछ भी की गई थी। कुल मिलाकर देखें तो चिकित्सा जांच के लिये उनका विदेश दौरा ऐसे समय हो रहा है जब कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा और पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तैयारी कर रही है।

प्रमुख खबरें

युवाओं को रोकना सरकार की बड़ी भूल साबित होगी, Delhi में सुरक्षा पर Akhilesh Yadav की BJP को चेतावनी

Sadhna Group चेयरमैन Rakesh Kumar Gupta मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार, अदालत ने ईडी हिरासत में भेजा

Sarva Pitru Amavasya 2026: पूर्वजों के प्रति सम्मान का प्रतीक है सर्वपितृ अमावस्या

Crazy Rich Asians प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! HBO ने किया सीरीज का ऐलान, जानिए भारत में कहां देख सकते हैं ओरिजिनल फिल्म