7 सितबंर शुरू होगी भारत जोड़ो यात्रा, कांग्रेस ने लॉन्च किया लोगो और कैंपेन

Bharat Jodo Yatra
ANI
अभिनय आकाश । Aug 23 2022 12:42PM

कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में आज दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में जयराम रमेश और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समते कई नेता मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस ने 7 सितंबर से शुरू होने वाली अपनी 'भारत जोड़ी यात्रा' का लोगो, टैगलाइन और पैम्फलेट जारी किया।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज कांग्रेस पार्टी की तरफ से भारत जोड़ो यात्रा का लोगों और कैंपेन लॉन्च किया गया। कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में आज दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में जयराम रमेश और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समते कई नेता मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस ने 7 सितंबर से शुरू होने वाली अपनी 'भारत जोड़ी यात्रा' का लोगो, टैगलाइन और पैम्फलेट जारी किया। पार्टी नेता जयराम रमेश ने कहा, ''इस बाबत हमने एक वेबसाइट भी लॉन्च की है।'' 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने पौड़ी के उपजिलाधिकारी के खिलाफ धरना दिया

कांग्रेस सांसद और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस वेबसाइट के माध्यम से हमारा प्रयास होगा कि जो भी इसके साथ जुड़ना चाहते हैं वे इस वेबसाइट में रजिस्टर करें। यात्रा की लाइव स्ट्रीमिंग वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी। भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस के नेता पार्टी के झंडे का इस्तेमाल नहीं करेंगे, इसकी जगह तिरंगे का इस्तेमाल किया जा सकता है।

भारत जोड़ो यात्रा में तीन तरह के यात्री होंगे–

भारत यात्री– 100 पदयात्री ऐसे होंगे जो पूरे यात्रा में होंगे

अतिथि यात्री– 100 लोग वहा से होंगे जहा ये यात्रा नही जा रहा है

प्रदेश यात्री– जिस प्रदेश से यात्रा निकाल रहा होगा वहा से 100 यात्री होंगे

राहुल गांधी भारत यात्री होंगे। 

इसे भी पढ़ें: 'राहुल गांधी अध्यक्ष पद करें स्वीकार', गहलोत बोले- कांग्रेसजनों की भावनाओं को समझें

बता दें कि कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक की जाएगी। इस दौरान यह पैदल यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी। इसकी शुरुआत तमिलनाडु के कन्याकुमारी से होगी और यह यात्रा 3500 किलोमीटर की दूरी तय कर कश्मीर में समाप्त होगी। कांग्रेस के अनुसार इस यात्रा में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और समान विचारधारा के लोग शामिल हो सकते हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़