कांगो में प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रपति जोसेफ के पार्टी मुख्यालय में तोड़फोड़

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 19, 2018

शिकापा। कांगो के राष्ट्रपति जोसेफ कबीला का समर्थन करने वाले एक उम्मीदवार के यहां पहुंचने पर मंगलवार को विरोध प्रदर्शन हुआ। इस दौरान एक महिला की मौत हो गई। देश में 23 दिसंबर को चुनाव होने हैं। राष्ट्रपति कबीला 17 साल से सत्तारूढ़ हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अशांत मध्य कसई क्षेत्र के शहर शिकापा में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान कबीला के पार्टी मुख्यालय में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान एक महिला की मौत हो गई जिसका पूरा विवरण अभी नहीं मिला है।

इसे भी पढ़ें- बेल्जियम के प्रधानमंत्री चार्ल्स मिशेल ने की इस्तीफे की घोषणा

एक स्थानीय एनजीओ के मुताबिक सैनिकों ने प्रदर्शन कर रही भीड़ को तितर-बितर करने के लिए गोलियां चलाईं और एक महिला दुकानदार के सिर में गोली मार दी। स्थानीय अधिकारियों ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।

इसे भी पढ़ें- युगांडा बस दुर्घटना में 19 एनजीओ कार्यकर्ताओं की मौत: पुलिस

रविवार को होने वाले चुनावों से पहले यहां काफी तनाव देखने को मिल रहा है। इस हिंसा से पहले पिछले हफ्ते के अंत में हुई झड़पों में भी एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 80 लोग घायल हो गए थे। कबीला के करीबी सहयोगी एवं उनका समर्थन करने वाले उम्मीदवार एमैनुएल शादरी का चुनाव प्रचार हिंसा के चलते रद्द हो गया।

प्रमुख खबरें

पुलिस हिरासत से भागा खुंखार अपराधी, दिल्ली के लोधी कॉलोनी में हत्या के आरोप में थाने में बंद था

Sikkim Elections 2024: पूर्व सीएम चामलिंग ने राज्य में लगाया कुशासन का आरोप, कहा- यह आखिरी मौका

Breaking News: तमिलनाडु में बेहद दर्दनाक हादसा! कन्नियाकुमारी तट के पास 5 मेडिकल छात्र समुद्र में डूब गए

जयशंकर ने किया पश्चिमी देशों के दबाव का जिक्र, फिर भी...क्यों रूस नहीं भूल पाएगा ये अहसान?