इमरान खान की बढ़ी मुसीबतें, PTI विदेशी फंडिंग मामले में प्रमुख दस्तावेजों को सार्वजनिक करने का आदेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 19, 2022

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के चुनाव आयोग (ईसीपी) ने सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के खिलाफ विदेशी वित्तपोषण मामले से जुड़े अहम दस्तावेज सार्वजनिक करने का आदेश दिया है। यह कदम प्रधानमंत्री इमरान खान के लिए कई और मुसीबतें खड़ी कर सकता है। मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई है। ईसीपी की जांच समिति की तरफ से इस महीने की शुरुआत में जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने विदेशी नागरिकों, कंपनियों से हासिल पैसे को कम करके बताया और बैंक खातों को भी छुपाया।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका ने UN से बीजिंग ओलंपिक से पहले चीन के उइगर मुसलमानों पर रिपोर्ट जारी करने का किया आग्रह

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) सिकंदर सुल्तान राजा ने मंगलवार को तब आदेश पारित किया, जब याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि रिपोर्ट के कुछ अहम हिस्सों को गुप्त रखा गया है और उनके मुवक्किल को उन तक पहुंच नहीं दी जा रही है। खबर के मुताबिक, सीईसी ने निर्देश दिया कि रिपोर्ट के किसी भी हिस्से को गोपनीय नहीं रखा जाना चाहिए और पूरी रिपोर्ट याचिकाकर्ता को मुहैया कराई जानी चाहिए। इसमें कहा गया है कि ईसीपी ने दस्तावेजों को सार्वजनिक नहीं किया था क्योंकि पीटीआई ने इस मामले में सत्तारूढ़ पार्टी के संस्थापक सदस्य और याचिकाकर्ता अकबर एस बाबर के साथ दस्तावेजों को साझा करने पर आपत्ति जताई थी।

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow