इस चुनाव में 34 हजार से अधिक की लीड दिलाओ, मोदी जी को और मजबूत बनाओ-- जयराम ठाकुर

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 23, 2021

बल्ह।  भाजपा के स्टार प्रचारक एवं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बल्ह के पैड़ी से विपक्ष को ललकारते हुए चारों सीटों के साथ 2022 में भी मिशन रिपीट का दावा किया है। शनिवार को यहां चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के लोग मुझसे यह पूछ रहे हैं कि आपकी उपलब्धियां क्या है। लगता है कांग्रेसियों के लिए हजारों करोड़ के घोटाले ही उपलब्धियां हैं, जमीन पर हुआ विकास उन्हें नजर नहीं आता।

इसे भी पढ़ें: 15 से 18 नवम्बर तक धर्मशाला में होगा 82वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन

सीएम ने कहा, हमारी सरकार गरीब लोगों के लिए समर्पित है। आप लोगों के सहयोग और आशीर्वाद से ही आज प्रदेश में भाजपा की सरकार है। मैं कांग्रेस के नेताओं को याद दिलाना चाहता हूं कि 2019 के लोकसभा चुनावों में 68 के 68 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को लीड मिली थी और चारों सीटों पर जीत मिली। उसी साल दो उपचुनाव हुए, वह भी हम जीते। फिर पंचायत चुनाव हुए, उसमें भी भाजपा को ही जीत मिली। 

इसे भी पढ़ें: स्वर्गीय रामस्वरूप शर्मा का पूरा परिवार उनके सपने को पूरा करने के लिए कार्यरत : अविनाश राय खन्ना

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य के दो लाख गरीब मरीजों का मुफ्त इलाज करवाया, लेकिन हम कांग्रेस के लोगों से पूछना चाहते हैं कि आपने क्या किया। कांग्रेस ने कभी सोचा नहीं कि गरीब लोगों का इलाज कैसे होता है। हम विकास के लिए समर्पित हैं, गरीबों के लिए समर्पित हैं लेकिन कांग्रेस का एक ही लक्ष्य रहता है-घोटाले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा सपना है कि प्रदेश एक बहुत बड़ा एयरपोर्ट हो। इसके लिए हमने बल्ह विधानसभा क्षेत्र में जगह भी देख ली। इसके लिए सर्वे करवाया और सभी प्रक्रिया भी शुरु हो चुकी है। जल्द ही भूमि अधिग्रहण का काम भी शुरु हो जाएगा।  बल्ह में एनडीआरएफ बटालियन के लिए सरकार ने बैहना में जगह दी। यहां मेडिकल कॉलेज ही नहीं, मेडिकल यूनिवर्सिटी खोल दी। 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि उपचुनावों में भाजपा चारों सीटों पर जीत रही है, जिससे कांग्रेसी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता इसलिए भी ज्यादा परेशान हैं, क्योंकि देश में कहीं पर भी यह पार्टी बची नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी कहने वाली कांग्रेस आज कहीं पर भी दिखाई नहीं देती।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के मित्र इतने गिर जाएंगे इस बारे सोचा भी नहीं। हमारे मंडी संसदीय सीट से सशक्त प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर की उपलब्धियों पर भी उंगली उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप सबके आशीर्वाद और भरपूर सहयोग से इस चुनाव में ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर की जीत तय है।

प्रमुख खबरें

Squid Game स्टार Park Hae Soo दूसरी बार बने पिता, घर आया बेबी बॉय

Hemant Soren के गांव Nemra में छात्र नेता की मुहिम का विरोध, सड़क जाम

Gaya और Bangkok के बीच IndiGo की सीधी उड़ानें, बिहार में बढ़ेगा पर्यटन और विकास

ED ने Cyber Fraud केस में मुंबई से 2 लोगों को किया गिरफ्तार, 30 हजार करोड़ के लेनदेन का शक