जिला पंचायत सदस्य के बेटे के जन्मदिन पर चली बंदूक, डांसरों के भीच हो रही थी फायरिंग

By सुयश भट्ट | Sep 25, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में राइफल से फायरिंग के बीच डांसर के नाचने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें स्टेज पर एक लड़की ठुमके लगा रही है और उसके पास कुछ लड़के नोट उड़ा रहे हैं। वहीं दो अन्य युवक राइफल हाथ में लेकर गोलियां चला रहे हैं। वीडियो शुक्रवार शाम को सामने आया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

फिलहाल जांच में इतना पता लगा है कि यह वीडियो मुरार के सिंहपुर रोड पर 19 सितंबर की रात का है। यहां जिला पंचायत सदस्य के बेटे का बर्थ डे समारोह था। पुलिस अफसरों का कहना है कि वीडियो में कहीं भी जिला पंचायत सदस्य नहीं दिख रहे हैं।

दरअसल जब यह वीडियो शहर में चर्चा बना तो पुलिस अफसरों तक पहुंचा। वीडियो के बारे में पुलिस ने काफी जानकारी जुटाई है। हालांकि पुलिस ने अभी इस मामले में कोई FIR दर्ज नहीं की है।

इसे भी पढ़ें:यूनियन कार्बाइड के तालाब पर सिंघाड़े की खेती को किया नगर निगम की टीम ने नष्ट 

आपको बता दें कि ये वीडियो जिला पंचायत सदस्य सरदार सिंह परिहार के घर का है। 19 सितंबर को उनके बेटे आकाश का जन्मदिन था। उस दौरान यह कार्यक्रम हुआ था। उसी समारोह में गोली चलने का पता लगा है। मुरार थाना के थाना इंचार्ज शैलेन्द्र भार्गव ने कहा कि यह सही है कि वीडियो जिला पंचायत सदस्य के घर का है। पर वह वीडियो में कहीं भी नहीं दिख रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी