उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप, पंजाब और हरियाणा में घना कोहरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 02, 2019

चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में घना कोहरा रहा तथा ज्यादातर स्थान शीतलहर की चपेट में हैं। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यहां बताया कि अंबाला और करनाल समेत कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा जहां दृश्यता 50 मीटर से कम रही। घने कोहरे से रेल, वायु और सड़क यातायात पर विपरीत असर पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि कुछ उड़ानों और ट्रेनों में देरी हुई।

इसे भी पढ़ें: कश्मीर में ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में हुई बारिश

दोनों राज्यों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। हिसार और हल्वारा सबसे ठंडे स्थान रहे। दोनों जगह न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ सामान्य से एक डिग्री कम 6.3 डिग्री सेल्सियस तापमान पर ठिठुरा। हरियाणा में अंबाला, करनाल और नारनौल में क्रमश: 8.4 डिग्री सेल्सियस, 9 डिग्री सेल्सियस और 7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें: घने कोहरे के कारण दिल्ली हवाईअड्डे पर विमानों का परिचालन बाधित

रोहतक, सिरसा और भिवानी में भी जबरदस्त ठंड है। वहां क्रमश: तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस, 5.7 डिग्री सेल्सियस और 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब में अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.4 डिग्री सेल्सियस, 5.5 डिग्री सेल्सियस और 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पठानकोट, आदमपुर, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.1 डिग्री सेल्सियस, 3.9 डिग्री सेल्सियस, 4.3 डिग्री सेल्सियस, 4.0 डिग्री सेल्सियस और 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रमुख खबरें

Mumbai Marine Drive पर आए लोगों ने नरेन्द्र मोदी को बताया सबसे बेहतरीन प्रधानमंत्री

Mango Dreams: पंकज त्रिपाठी की इंटरनेशनल फिल्म मैंगो ड्रीम्स भारत में 16 मई को रिलीज होगी

Microsoft OneNote: काम करते समय हो रहे हैं परेशानी? आईए जानें माइक्रोसॉफ्ट एप के बेहतरीन एआई तकनीक के बारे में

ED की टीम आई तो उनकी भी आंखों में आंसू थे, अजित पवार द्वारा मजाक उड़ाए जाने पर रोहित पवार का आया रिएक्शन