होशंगाबाद जिले में एक किन्नर और युवक की लात-जूतों से की पिटाई, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

By सुयश भट्ट | Sep 01, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में लगातार मोब लींचिंग और पिटाई के वीडियो वायरल हो रहे हैं। इंदौर, रीवा, उज्जैन, देवास, नीमच और अब हरदा के बाद ऐसा ही एक मामला होशंगाबाद जिले में सामने आया है। यहां एक किन्नर और एक व्यक्ति की कुछ युवकों ने बेरहमी से पिटाई कर दी।

दरअसल दोनों घटना होशंगाबद के देहात थाना क्षेत्र की है। जहां 3 युवकों ने एक ही दिन दो अलग-अलग जगह मारपीट की वारदात को अंजाम दिया है। वीडियो में सफ़ेद शर्ट पहने गले में भगवा गमछा डाले एक युवक जूते से एक अन्य युवक की पैसे को लेकर बात करते हुए जमकर पिटाई कर रहा है।

इसे भी पढ़ें:बेरोजगारी बनी मौत का कारण, एक ही परिवार के 2 लोगों की हुई मौत तो वहीं 2 लोगों का चल रहा है इलाज 

वहीं दूसरी पिटाई का वीडियो इटारसी रोड नेशनल हाईवे- 69 पर स्थित रेलवे डबल फाटक का है। जहां मामूली बात पर उसी युवक ने एक किन्नर के साथ मारपीट की हैं। इन वीडियो सामने आने के बाद जांच अधिकारी एसआई प्रवीण मालवीय ने बताया कि मारपीट का वीडियो सामने आया है। जिसमें एक युवक की पहचान कर ली गई है। वीडियो के आधार पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Radhashtami पर हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये 4 सुंदर Alta Mehndi Designs

TMC Symbol Freeze: सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को बताया काला दिन, जानें क्या है नया नाम और चुनाव चिह्न

Gurugram के मॉल में 18 स्पा पर Police Raid, 30 महिलाओं समेत 50 लोग हिरासत में लिए गए

Prabhasakshi NewsRoom: Tejas में देरी पर Rajnath Singh ने दिया अल्टीमेटम! वायुसेना प्रमुख भी पहले जता चुके हैं नाराजगी