इंदौर में 107 वर्ष के बुजुर्ग महंत कृष्णदास ने लगाया कोरोना टीका

By दिनेश शुक्ल | Mar 27, 2021

इंदौर। इंदौर जिले के संगम नगर निगम झोन में 107 साल की उम्र में महंत कृष्णदास वैष्णव ने कोविड का टीका लगवाया। जब महंत कृष्णदास ने 107 साल की उम्र में कोरोना को हराने का टीका लगवाया, तो वैक्सीनेशन सेंटर पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाई। कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए जिला प्रशासन वैक्सीनेशन पर जोर दे रहा है। नगर निगम के एआरओ और बिल कलेक्टर के साथ ही निर्वाचन का काम करने वाले बीएलओ को भी घर-घर पहुंचाया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: शहीद बादल सिंह को पत्नी और बेटे के साथ नागदा के लोगों ने दी अंतिम विदाई, बादल सिंह सियाचिन में हुए थे शहीद

इंदौर में कोविड के टीकाकरण के लिये प्रशासन द्वारा व्यापक मुहिम चलाई जा रही है। इसके अच्छे परिणाम आ रहे हैं। जिले में 238 शासकीय एवं निजी टीकाकरण केंद्र बनाये गये हैं। शहर के प्रत्येक जोन कार्यालय में भी टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। साथ ही जहां अधिक संख्या में लाभार्थी हैं वहां विशेष शिविर लगाये जा रहे हैं। अभिभाषकों के लिये जिला न्यायालय में और मीडियाकर्मियों के लिये लाल अस्पताल में शिविर लगाये जा चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस उम्मीदवार का नोट बांटते कथित वीडियो वायरल, भाजपा पहुँची चुनाव आयोग

टीकाकरण अभियान में अभी तक कुल दो लाख 74 हजार 476 डोज लगाये जा चुके हैं। कुल 37 हजार 440 हेल्थ केयर वर्कर को प्रथम डोज, 27 हजार 537 हेल्थ केयर को द्वितीय डोज, 36 हजार 235 फ्रंट लाईन वर्कर को प्रथम डोज, 16 हजार 991 फ्रंट लाईन वर्कर को द्वितीय डोज, 38 हजार 226 पैतालीस से साठ वर्ष की आयु को प्रथम डोज तथा एक लाख 18 हजार 47 साठ वर्ष से अधिक आयु को प्रथम डोज लगाया गया है।

प्रमुख खबरें

ISSF World Cup में Swapnil Kusale और सरबजोत सिंह संभालेंगे भारतीय दल की कमान

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति