Asia Cup: हांगकांग के खिलाफ भारत की एकतरफा जीत, विराट कोहली और सूर्य कुमार ने मचाई तबाही

By अंकित सिंह | Aug 31, 2022

संयुक्त अरब अमीरात में खेले जा रहे एशिया कप के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने हांगकांग को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया है। भारतीय टीम में हांगकांग को 40 रनों से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने हांगकांग के खिलाफ 192 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। जीत के लिए हांगकांग को 193 रन बनाने थे। लेकिन हांगकांग की टीम 5 विकेट खोकर सिर्फ 152 रन ही बना सकी। 12 रनों के स्कोर पर हांगकांग को पहला झटका लगा जब अर्शदीप सिंह ने यासीम मुर्तजा को आवेश खान के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद कप्तान निजाकत खान भी रविंद्र जडेजा के हाथों रन आउट हो गए। हालांकि बाबर हयात और किंचित शाह के बीच एक साझेदारी जरूर बनी। लेकिन हयात को रविंद्र जडेजा ने 41 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा। इसके बाद से हांगकांग की टीम लड़खड़ाती गई। भारत की ओर से आज भी अच्छी गेंदबाजी रही। रविंद्र जडेजा ने 4 ओवर में सिर्फ 15 रन देकर 1 विकेट चटकाए। एशिया कप में भारत ग्रुप ए में दो मैच जीतकर टॉप पर है। 

इसे भी पढ़ें: शाहीन अफरीदी की अनुपस्थिति में इस पाकिस्तानी गेंदबाज ने दिखाया दम, भारतीय बल्लेबाजों को किया परेशान

भारत की शुरूआत धीमी रही जिसमें केएल राहुल (36) और कप्तान रोहित शर्मा (21) बड़ी पारी नहीं खेल सके। चोट से वापसी कर रहे राहुल से अच्छे स्कोर की उम्मीद थी लेकिन 36 रन के लिये उन्होंने 39 गेंद लीं। उन्होंने दो छक्के जड़े जिसमें से एक फ्री हिट पर लगा। कप्तान रोहित भी 13 गेंद में दो चौके और एक छक्का लगाकर आउट हो गये, उन्हें आयुश शुक्ला ने आउट किया। रोहित ने इस दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के तौर पर 12,000 रन भी पूरे किये। मोहम्मद गजनफर की गेंद को स्वीप करने के प्रयास में राहुल विकेटकीपर को कैच देकर आउट हो गये। टीम ने 13 ओवर में इन दोनों के विकेट गंवा दिये थे जिससे स्कोर दो विकेट पर 94 रन था। फिर कोहली और सूर्यकुमार क्रीज पर उतरे और महज 42 गेंद में नाबाद 98 रन की साझेदारी निभायी।

प्रमुख खबरें

6 महीने के अंदर गिर जाएगी मोदी सरकार, CJP प्रोटेस्ट के बीच संजय राउत का दावा, बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल होने वाली है

चेन्नई में Congress के छात्रों की गूंज अभियान के छठे चरण में शामिल होंगे Rahul Gandhi

Delhi में CJP प्रदर्शन पर बोले Shivraj Singh Chouhan, विदेशी ताकतों से मिलकर अराजकता फैला रहा विपक्ष

Johny Johny Yes Papa, ज्ञानेश कुमार...ममता ने शेयर किया ऐसा वीडियो, सुप्रिया सुले बोलीं-दीदी हमेशा की तरह कमाल