शिरीन मैथ्यूज के भारतीय अमेरिकी पिता वेस्ली मैथ्यूज को आजीवन कारावास की सजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2019

ह्यूस्टन। अमेरिका में डलास की एक अदालत ने भारतीय बच्ची शिरीन मैथ्यूज की मौत के मामले में उसके भारतीय-अमेरिकी दत्तक पिता वेस्ली मैथ्यूज को बुधवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। 2017 में शिरीन की मौत ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा था। मैथ्यूज (39) को सोमवार को शिरीन की मौत के मामले बच्चे को चोट पहुंचाने के हल्के मामले में दोषी ठहराया गया। अमेरिकी राज्य टेक्सास के प्राधिकारियों ने वास्तव में उसे हत्या के लिये आरोपित किया था।

इसे भी पढ़ें: शेरीन मैथ्यूज की हत्या पर भारतवंशी पिता ने कम सजा के लिए कबूला गुनाह

 

इस मामले में 12 सदस्यों वाली जूरी ने बुधवार दोपहर करीब तीन घंटे विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से मैथ्यूज को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। वह 30 साल की कैद के बाद पैरोल के लिये अनुरोध कर सकता है। अमेरिकी मीडिया की खबरों में कहा गया कि जब न्यायाधीश मैथ्यूज को सजा सुना रहे थे तो वह जूरी के सदस्यों या न्यायाधीश की तरफ न देखकर सामने देख रहा था।

इसे भी पढ़ें: रूस और उत्तरी अमेरिका के अंतरिक्ष यात्री धरती पर वापस लौटे

अभियोजकों की दलील है कि केरल के रहने वाले मैथ्यूज ने अक्टूबर 2017 में शिरीन का कत्ल किया। शिरीन को मैथ्यूज और उसकी पत्नी सिनी मैथ्यूज ने 2016 में बिहार के एक अनाथालाय से गोद लिया था। वहीं मैथ्यूज की दलील है कि शिरीन की मौत दूध नहीं पीने से हुई। शिरीन सात अक्टूबर 2017 को अपने घर से लापता हो गई थी। 15 दिन बाद उसका शव उसके घर के निकट एक पुलिया पर मिला था।

प्रमुख खबरें

अडाणी ग्रुप के सभी शेयरों में गिरावट, जानें क्या है मूल कारण

प्रियंका ने संभाली रायबरेली-अमेठी की कमान, दो पूर्व मुख्यमंत्रियों को बनाया गया पर्यवेक्षक

Brazil Floods: ब्राजील में भारी बारिश और बाढ़ से 78 लोगों की मौत, 105 लापता

संविधान और आरक्षण खत्म करना चाहते हैं मोदी, MP में बोले राहुल, जल-जंगल-जमीन पर अडानी जैसे लोगों की नजर