अमेरिका में किशोरी के यौन शोषण पर भारतीय पादरी को छह साल की जेल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2019

न्यूयॉर्क। अमेरिका में एक किशोरी का यौन शोषण करने के जुर्म में भारत के पूर्व रोमन कैथोलिक पादरी को छह साल जेल की सजा सुनाई गई है। रैपिड सिटी जर्नल अखबार की एक खबर के अनुसार, जॉन प्रवीण (38) ने रैपिड सिटी चर्च में 13 वर्षीय लड़की को गलत तरीके से छूने का दोष फरवरी में स्वीकार किया था। न्यायाधीश स्टीवन मैंडल ने शुक्रवार को सजा सुनाई।

इसे भी पढ़ें: EU नेताओं ने ब्रेक्जिट के लिए और समय देने संबंधी दो विकल्प किए पेश

अभियोजकों ने अधिकतम एक साल की जेल की सजा मांगी थी। मैंडल ने कहा कि प्रवीण के अपराध के लिए यह सजा ‘‘पर्याप्त नहीं’’ है। उन्होंने प्रवीण को छह साल जेल की सजा सुनाई और कहा कि उसे तीन साल बाद पैरोल मिल सकती है। इस सजा में जेल में काटे 178 दिन भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: ब्रिटिश सांसदों ने ब्रेक्जिट प्रक्रिया में बड़ी भूमिका के लिए किया मतदान

 

प्रमुख खबरें

प्रियंका गांधी रायबरेली, अमेठी में कांग्रेस के प्रचार अभियान की कमान संभालेंगी

Mumbai North East BJP Candidate Mihir Kotecha ने विपक्ष पर साधा निशाना, काँग्रेस को कहा डूबती नैया

सिर्फ अपने बच्चों के भविष्य के लिए चुनाव लड़ रहे हैं समाजवादी पार्टी और कांग्रेस : PM Modi

‘INDIA’ गठबंधन के साझेदारों में मतभेद से पूरे बंगाल में देखने को मिल रहा है त्रिकोणीय मुकाबला