लगातार दूसरे मैच में अर्जेंटीना ने भारतीय महिला हॉकी टीम को हराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2021

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना ने भारतीय महिला हॉकी टीम को लगातार दूसरे मैच में 2 . 0 से हराकर श्रृंखला में अपराजेय बढत बना ली। भारतीय टीम पहला मैच 2 . 3 से हारी थी। अर्जेंटीना के लिये सिल्विना डिएलिया ने दूसरे और आगस्टिना अलबर्टारियो ने 54वें मिनट में गोल किये। भारतीय टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। अर्जेंटीना की फारॅवर्ड पंक्ति ने पहले ही मिनट से दबाव बना दिया। भारतीय टीम को रक्षात्मक खेलने पर मजबूर होना पड़ा और अंत तक वह ऐसे ही खेलती रही। भारतीय डिफेंडरों की गलती का खामियाजा दूसरे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर गंवाकर करना पड़ा जिसे मेजबान ने गोल में बदला। भारतीयों ने इसके बावजूद अनुशासित प्रदर्शन करते हुए मौके बनाने की कोशिश की लेकिन अर्जेंटीना के मजबूत डिफेंस को नहीं भेद सके।

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz में GFS Galaxy शिप पर अटैक, 10 भारतीय सुरक्षित, 1 लापता, MEA ने जारी किया बयान

Jaisalmer में 3 जंग लड़ने वाले 92 साल के War Veteran से धोखा, Land Mafia ने हड़पी जमीन

Delhi Police की बड़ी कामयाबी, Lawrence Bishnoi गैंग के 3 Shooters गिरफ्तार, राजधानी दहलाने की थी साजिश

T20 में Team India की हार पर मांजरेकर ने उठाए सवाल, कहा- IPL देखकर खिलाड़ियों का चयन मत करो