1958 में बनी जेल भरभराकर गिरी, 22 मलबे में दबे , 2 की हालत गंभीर

By सुयश भट्ट | Jul 31, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के भिण्ड जिला जेल में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है। जेल की एक बैरक सुबह गिर गई। बताया जा रहा है कि हादसे में बैरक में मौजूद 22 कैदी दब गए। फिलहाल सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें से 2 की हालत गंभीर है।

आपको बता दें कि जेल प्रबंधन के मुताबिक हादसा सुबह सवा पांच बजे का है। जेल में 6 बैरक हैं जिसमें 255 कैदी बंद है। जो सुबह अचानक भरभराकर गिर गया। जिस दौरान हादसा हुआ उस दौरान सभी 64 कैदी बैरक के अंदर ही मौजूद थे।

वहीं हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरु किया गया। मलबे के अंदर दबे कैदियों को बाहर निकाला गया और उन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार जेल 1958 में बनी थी और लगातार बारिश होने की वजह से ही यह हादसा हुआ है।

इसे भी पढ़ें:शाशन और प्रशासन को है बड़े हादसे का इंतज़ार, जानिए पूरा मामला 

दरअसल हादसे में जेल प्रबंधन की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। हादसे में घायल कैदियों ने जेल प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि लगातार हो रही बारिश से जेल की दीवार दरकने लगी थी। जिसकी शिकायत जेल प्रशासन से की गई थी। लेकिन जेल प्रशासन ने उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया।

प्रमुख खबरें

Asian Games 2026 से पहले ऐतिहासिक T20I में Team India से भिड़ने को तैयार है Japan

Thanjavur के Brihadeeswarar Temple के शिखर की परछाई जमीन पर क्यों नहीं पड़ती

निष्पक्ष चुनाव होने पर UP में 50 सीटें भी नहीं जीत पाएगी BJP, Ram Gopal Yadav का बड़ा दावा

UP का 4 राज्यों में बंटवारा तय, OP Rajbhar बोले- पूर्वांचल में बनेगा राजभर समाज का CM