Mumbai Indians ने जे अरूणकुमार को सहायक बल्लेबाजी कोच बनाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2022

मुंबई। पांच बार की आईपीएल चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने घरेलू क्रिकेट में 16 साल तक शानदार प्रदर्शन करने वाले जे अरूणकुमार को सहायक बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। दाहिने हाथ के सलामी बल्लेबाज अरूणकुमार ने 100 से अधिक प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। उन्होंने 1993 से 2008 के बीच कर्नाटक के लिये घरेलू क्रिकेट खेला। क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद वह कर्नाटक के बल्लेबाजी कोच बने जब उनकी टीम ने रणजी ट्रॉफी, ईरानी कप और विजय हजारे ट्रॉफी जीती थी। वह पुडुचेरी टीम के मुख्य कोच भी रहे और 2020 से अमेरिका की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच हैं।

इसे भी पढ़ें: IND vs SL: क्या खत्म हो गया शिखर धवन का करियर! श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया से बाहर रहने के क्या है मायने

 

प्रमुख खबरें

Palghar जिले में हत्या के आरोपी पति-पत्नी 16 साल बाद Madhya Pradesh से गिरफ्तार

लंबे और घने बालों के लिए चमत्कार है कम नहीं यह नुस्खा! हेयर्स में अप्लाई करें नारियल तेल और प्याज का रस, पाएं मजबूत बाल

United States: ट्रंप ने ग्रीन कार्ड लॉटरी कार्यक्रम को स्थगित किया

Pete Davidson अब बन गए हैं डैडी कूल, Elsie Hewitt के साथ किया अपनी नन्ही परी का स्वागत