नेशनल चीज बर्गर डे के दिन खाएं मजेदार चीज बर्गर

By प्रज्ञा पाण्डेय | Sep 18, 2019

चिलचिलाती गर्मी में चीजबर्गर किसे नहीं भाता, बच्चे, बुढ़े और जवान सभी इसे पसंद करते हैं। चीजबर्गर के दीवाने इसे कभी भी खा सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं साल में एक दिन चीजबर्गर डे मनाया जाता है तो आइए हम आपको चीजबर्गर डे के बारे में बताते हैं।

चीजबर्गर 18 सितम्बर को बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन अमेरिका में अनऔपचारिक छुट्टी होती है और लोग अपने पसंदीदा सैंडविच चीजबर्गर को खाना पसंद करते हैं।  चीज़बर्गर बहुत मुलायम होता है और उसमें दो बन्स के बीच सलाद, प्याज, अचार, सरसों, और सबसे ऊपर केचप लगाकर परोसा जाता है। साथ ही इसमें और मसाले भी इस्तेमाल किए जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: 17 सितम्बर को मनाया जाता है नेशनल एपल डमपलिंग डे

चीजबर्गर की हिस्ट्री

चीज़बर्गर कैसे बना इसका पता लगाना आसान नहीं है, लेकिन हम ऐसा मान सकते हैं कि इसकी शुरूआत हैमबर्गर से हुई होगी। हालांकि यह कहा जाता है कि हैम्बर्गर को लेकर 18 और 19 वीं शताब्दी के दौरान जर्मन से संयुक्त राज्य अमेरिका की ओर जाते थे लेकिन इस समय सैंडविच नहीं बनाया जाता था। कुछ लोग मानते हैं कि उस समय मिश्र में मांस के पेटीज बनाए जाते थे।

कुछ लोग मानते हैं कि हैम्बर्गर वास्तव में चंगेज खान और उसकी मंगोल सेना ने शुरू किया था। वे मांस लेते थे और इसे अपने घोड़ों की काठी के नीचे रखते थे। घोड़े और जीन के बीच तब तक रखते थे जब तक वह कुरमुरा न हो जाए। लेकिन यह पहला हैमबर्गर नहीं था। हैम्बर्गर जर्मनी में निचले तबके में बहुत पंसद किए जाते हैं। किसी ने इस पके हुए गोमांस को रोटी के बीच रखने का फैसला किया और इसे अमेरिका ले आया। अमेरिका में 1904 में सबसे लोकप्रिय सैंडविच बन गया।

हैम्बर्गर वैसे तो जर्मनी में बनाया गया था लेकिन अमेरिका में 1920 के दशक के अंत और 1930 के दशक की शुरुआत में सबसे ज्यादा पापुलर हुआ। लियोनेल स्टर्नबर्गर जिन्होने चीज़बर्गर का आविष्कार किया। आज, चीज़बर्गर अमेरिका में सबसे लोकप्रिय सैंडविच में से एक है। हालांकि यह पारंपरिक रूप से अमेरिकी पनीर सैंडविच से अलग प्याज, टमाटर, अचार, सरसों और केचप के साथ परोसा जाता है। 

इसे भी पढ़ें: ओजोन परत के संरक्षण के लिए मनाया जाता है वर्ल्ड ओजोन डे

कैसे मनाएं चीज बर्गर डे 

नेशनल चीजबर्गर मनाने का सबसे अच्छा तरीका है आप इन स्वादिष्ट सैंडविच का मजा लें। इसके लिए आप पारंपरिक किस्म का चीज़बर्गर चुन सकते हैं। साथ ही बेकन स्विस चीज़बर्गर या बीबीक्यू चीज़बर्गर भी चीज बर्गर डे मानने के लिए अच्छा रहेगा। अगर आप खुद चीजबर्गर नहीं बना सकते तो आप किसी रेस्तरां से मंगा सकते हैं। नेशनल चीज बर्गर डे के दिन अमेरिका में बहुत से रेस्तरां मुफ्त चीज़बर्गर देते हैं।

आप नेशनल चीजबर्गर डे मनाने के लिए अपने दोस्तों को बुलाकर पार्टी कर सकते हैं। दोस्तों के साथ चीजबर्गर खाते हुए तस्वीरें लें और इसे हैशटैग #NationalCheeseburgerDay का इस्तेमाल करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सकते हैं।

चीज बर्गर डे के बारे में जाने कुछ खास 

सबसे बड़े चीज़बर्गर का वजन 2,014 पाउंड था। यह चीज़बर्गर मिनेसोटा के कार्लटन में ब्लैक बियर कैसीनो रिज़ॉर्ट ने बनाया था। सबसे बड़ा चीज़बर्गर में 40 पाउंड से अधिक पनीर और 16 पाउंड बेकन इस्तेमाल हुआ था।

प्रज्ञा पाण्डेय

प्रमुख खबरें

RBI ने Repo Rate नहीं बदला, पर Iran संकट से Indian Economy पर मंडराया खतरा

Crude Oil Price में बड़ी गिरावट, America-Iran में सुलह के संकेतों से दुनिया को मिली राहत

Mumbai Indians की हार पर भड़के Captain Hardik Pandya, बोले- बल्लेबाज नहीं, गेंदबाज जिम्मेदार

Jasprit Bumrah के खिलाफ Guwahati में आया 15 साल के लड़के का तूफान, एक ही ओवर में मारे 2 छक्के