17 सितम्बर को मनाया जाता है नेशनल एपल डमपलिंग डे

national-apple-dumpling-day-2019

एपल डमपलिंग डे के दिन आप अपनी पसंदादी डिश को 1975 में बनी वाल्ट डिजनी की मूवी दी एपल डमपलिंग गैंग देखते हुए खा सकते हैं। आप इसे नाश्ते, डेजर्ट या स्नैक्स की तरह भी खा सकते हैं। इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए आप अपने दोस्तों को एपल डमपलिंग की पार्टी दें और सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी पोस्ट कर सकते हैं।

 मीठे-मीठे सेब किसे नहीं भाते और जब बात सेब से बने किसी डिश की हो तो मुंह में पानी आ जाता है। ऐसी ही एक डिश है एपल डमलिंग। एपल डमलिंग खास में बहुत खास होती है और इसे बच्चे और बूढ़े सभी पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 17 सितम्बर को नेशनल एपल डमपलिंग डे मनाया जाता है, तो आइए हम आपको इस खास दिन के बारे में रोचक जानकारी देते हैं।

आइए जानें नेशनल एपल डमपलिंग डे के बारे में

एपल डमलिंग एक तरह की मीठी पेस्ट्री होती है जिसमें सेब को पीस कर भरा जाता है। इसमें इलायची, चीनी, मक्खन को सेब के साथ आटे में भरकर बनाया जाता है। इसे तब तक पकाया जाता है जब तक यह नरम न हो जाए। यह डिश आमतौर पर पेनसलवेनिया के आसपास अधिक बनायी जाती है और इसे लोग नाश्ते में खाना पसंद करते हैं। इसे अक्सर आइसक्रीम या दूध के साथ खाया जाता है। 

इसे भी पढ़ें: ओजोन परत के संरक्षण के लिए मनाया जाता है वर्ल्ड ओजोन डे

नेशनल एपल डमपलिंग डे की हिस्ट्री

आमतौर पर एपल डमपलिंग यूरोप के कुछ देशों जैसे इंग्लैंड, बावरिया और आस्ट्रिया में बनायी जाती है लेकिन अब इस डिश को दुनिया के कोने-कोने में बनाया और खाया जाता है। इसे घर की बुजुर्ग महिलाएं बनाती है और बड़े प्यार से बच्चों को खिलाती हैं। इसे उत्तरी पूर्वी अमेरिका में लोग बड़े चाव से बनाते हैं और दूसरों को भी खिलाते हैं।


कैसे मनाएं एपल डमपलिंग डे

एपल डमपलिंग डे के दिन आप अपनी पसंदादी डिश को 1975 में बनी वाल्ट डिजनी की मूवी दी एपल डमपलिंग गैंग देखते हुए खा सकते हैं। आप इसे नाश्ते, डेजर्ट या स्नैक्स की तरह भी खा सकते हैं। इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए आप अपने दोस्तों को एपल डमपलिंग की पार्टी दें और सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी पोस्ट कर सकते हैं।

नेशनल एपल डमपलिंग डे मनाने के लिए आप इस खास मिठाई को घर में बनाना सीख सकते हैं। इसके लिए आपको अपने किचेन में जाना होगा और अपनी दादी की बतायी रेसिपी को सीखना होगा। एपल डमपलिंग बनाने के लिए एक कटोरे में, 3 कप ऑल-पर्पस आटा और 1 टीस्पून नमक मिलाएं। इसे भुरभुरा कर एक कप के बराबर कर लें। धीरे-धीरे 1/3 कप ठंडे पानी डालें, और इसे आटे की गूथ दें। इसे बाद आटे को 8 भागों में बांट लें और 30 मिनट के लिए ढक कर फ्रिज में रख दें।

इसे भी पढ़ें: 15 सितंबर का इतिहास: दूरदर्शन का आगमन, छोटे से डिब्बे में समाया सारा जहां

मध्यम आकार के 8 सेब को अच्छी तरह से छील कर वर्गाकार रूप में काट लें। आटा के हर भाग का एक गोला बना लें और हर गोले में एक सेब भर दें। साथ हर आटे के गोले में सेब के साथ 1 चम्मच दालचीनी-चीनी और 1 चम्मच मक्खन डालें। आटा के कोनों हाथ से डिजाइन बनाकर बंद कर दें। उसके बाद पकाने वाले बेकिंग डिश में आटे का आकार को रख दें। स्वाद के लिए उसके ऊपर इलायची और चीनी छिड़क दें। अब इसे 350 ° F पर लगभग 50 मिनट तक पकने दें। अब तैयार हो गया एपल डमपलिंग इसे आप बटरस्कॉच सॉस के साथ परोसें।

वनिला आइसक्रीम के साथ बढ़ता है स्वाद

वैसे तो अपनी पसंदीदा डिश एपल डमपलिंग को कभी भी खा सकते हैं लेकिन इसे वनिला आइसक्रीम के साथ खाने का मजा ही कुछ और है।

प्रज्ञा पाण्डेय

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़