येदियुरप्पा की जगह लेने के संबंध में भाजपा नेतृत्व से कोई बात नहीं हुई : प्रह्लाद जोशी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2021

हुब्बाली। केंद्रीय कोयला, खनन और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेतृत्व ने उनसे कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा का स्थान लेने के बारे में कोई बात नहीं की है।उन्होंने कहा कि केवल मीडिया ही इस बारे में बात कर रहा है। जैसा कि येदियुरप्पा ने घोषणा की थी कि वह 25 जुलाई को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों का पालन करेंगे। जोशी ने हालांकि कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि केन्द्रीय नेतृत्व ने येदियुरप्पा से इस्तीफा देने के लिए कहा है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक येदियुरप्पा का मुख्यमंत्री का पद छोड़ना तय माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: प्रदेश में गुरु पूर्णिमा पर बीजेपी कांग्रेस हुई आमने सामने , कांग्रेस ने गुरु पर्व को बताया सियासी पैतरा

उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा नेतृत्व के अलावा सर्वोच्च नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ही इस बारे में फैसला करेंगे। केन्द्रीय मंत्री ने कहा, “भाजपा के कोई आलाकमान नहीं है सिर्फ राष्ट्रीय नेतृत्व है। हमें समय-समय पर अलग-अलग नेतृत्व मिला है। एक समय राजनाथ सिंह थे, जिसके बाद नितिन गडकरी आए, उनके बाद अमित शाह पार्टी अध्यक्ष बने और अब जे पी नड्डा हैं। मौजूदा समय में, हमारे पास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के रूप में सर्वोच्च नेता हैं। वे ही तय करेंगे।” उन्होंने प्रभावशाली लिंगायत समुदाय के संतों द्वारा भाजपा को चेतावनी देने पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, जिसमें संतो ने कहा है कि यदि लिंगायत नेता येदियुरप्पा को पद से हटा दिया गया तो भाजपा बर्बाद हो जाएगी। गौरतलब है कि 58 वर्षीय जोशी 2004 से ही कर्नाटक की धारवाड़ सीट से सांसद हैं। वह जुलाई 2012 से जनवरी 2016 तक भाजपा की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष रह चुके हैं।

प्रमुख खबरें

BCCI का Mission 2027! Ajit Agarkar को मिली नई Team India को गढ़ने की बड़ी जिम्मेदारी

Neeraj Chopra, Sumit Antil का Mental Harassment का आरोप, द्रोणाचार्य अवार्डी Coach नवल सिंह बर्खास्त

Chelsea का संकट गहराया: लगातार चौथी हार के बाद Top 5 से बाहर होने का खतरा, Manchester United मजबूत

ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI में बड़ी हलचल, भारतीय मूल के CTO ने छोड़ा अपना पद।