ममता बनर्जी ने दी मीराबाई चानू को बधाई, कहा- उनकी उपलब्धि सभी के लिए प्रेरणा

Mamata Banerjee congratulated Mirabai Chanu

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तोक्यो ओलंपिक में भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने के लिए मीराबाई चानू को शनिवार को बधाई दी और कहा कि उनकी उपलब्धि सभी के लिए एक प्रेरणा है।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तोक्यो ओलंपिक में भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने के लिए मीराबाई चानू को शनिवार को बधाई दी और कहा कि उनकी उपलब्धि सभी के लिए एक प्रेरणा है। मीराबाई चानू ने शनिवार को तोक्यो में 49 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतते हुए भारोत्तोलन में भारत का 21 साल का इंतजार खत्म कर दिया और तोक्यो ओलंपिक में देश का खाता खोला।

इसे भी पढ़ें: Tokyo Olympics 2020 : टेबल टेनिस स्पर्धा में मनिका बत्रा और सुतिर्था ने जीत से की शुरूआत

बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘तोक्यो ओलंपिक में महिलाओं की 49 किलोग्राम भार वर्ग स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर मीराबाई चानू को हार्दिक बधाई। आपने हम सभी को बहुत-बहुत गौरवान्वित किया है। आपकी उपलब्धियां सभी के लिए एक प्रेरणा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़