ऑनलाइन गांजा बिक्री मामला: मप्र पुलिस ने अमेजन इंडिया के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2021

भोपाल|  मध्य प्रदेश के भिंड जिले की पुलिस ने ऑनलाइन गांजा बिक्री रैकेट का भंडाफोड़ करने के बाद शनिवार को अमेजन इंडिया के कार्यकारी निदेशकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दर्ज मामले के अनुसार, कथित तौर पर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए स्वीटनर बेचने की आड़ में गांजा बेचा गया था।

इसे भी पढ़ें: कोरोना महामारी के बाद सरकार की चौकस आर्थिक नीतियों की वजह से भारत अच्छी स्थिति में: भाजपा

भिंड के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने पीटीआई-को बताया कि देश में एएसएसएल के तौर पर काम करने वाली अमेजन इंडिया के कार्यकारी निदेशकों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटांसेस (एनडीपीएस) एक्ट की धारा 38 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि प्राथमिकी में किसी व्यक्ति विशेष का नाम नहीं है।

एसपी ने बताया कि ग्वालियर निवासी बिजेंद्र तोमर और सूरज उर्फ कल्लू पवैया के पास से 21.7 किलोग्राम गांजा बरामद होने के बाद 13 नवंबर को जिले के गोहद थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें: टाटा मोटर्स की फ्रेंचाइजी मॉडल के तहत वाहन कबाड़ केंद्र स्थापित करने की योजना

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर