पश्चिम बंगाल में बसे बिहार के लोग विकास के लिए वोट करेंगे : मनोज तिवारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली में भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में रहने वाले बिहार के लोग आगामी विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का समर्थन करने की तेजस्वी यादव की अपील को अनसुना करेंगे और राज्य के ‘‘विकास’’ के लिए वोट करेंगे। उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद तिवारी बिहार से हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के नेताओं को बिहार और अन्य राज्य के लोगों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करना बंद कर देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: आयशा खान ने पानी में डूबने से पहले बनाया ये दर्दनाक वीडियो, फिर दे दी जान

यादव ने कहा कि उनकी पार्टी की पहली प्राथमिकता पश्चिम बंगाल में भाजपा को बढ़ने से रोकना है। हालांकि उन्होंने तृणमूल के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने के संबंध में पत्रकारों के सवाल का जवाब नहीं दिया और कहा कि आगामी चुनाव ‘‘विचारधारा और मूल्यों’’ को बचाने के लिए लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी पार्टी का रुख ममता जी को पूरा समर्थन देना है।’’ ऐसी संभावना है कि दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और लोकप्रिय भोजपुरी गायक एवं अभिनेता तिवारी पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार में भाजपा के स्टार प्रचारकों में से एक होंगे। राज्य में 294 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव आठ चरणों में 27 मार्च से शुरू होगा और मतगणना दो मई को होगी।

प्रमुख खबरें

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते

INDIA गठबंधन ने President Droupadi Murmu से की मुलाकात, मतपत्र से चुनाव कराने की मांग

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक