Prabhasakshi News Updates: अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू पर लगाया बड़ा आरोप, पढ़िए आज की अन्य बड़ी खबरें

By एकता | Jan 24, 2022

प्रभासाक्षी की खास खबरों में जानिए दिनभर की उन घटनाओं के बारे में जिनका सरोकार सीधे जनता से है।


अमरिंदर सिंह ने सिद्धू को लेकर किया बड़ा खुलासा, इमरान ने की थी मंत्रिमंडल में शामिल करने की सिफारिश, भाजपा ने कही यह बात

पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मुझे सिद्धू को मंत्रीमंडल में शामिल करने के लिए मैसेज किया था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से मुझे मैसेज आया कि प्रधानमंत्री ने एक निवेदन किया है कि अगर आप नवजोत सिंह सिद्धू को अपने मंत्रीमंडल में रखना चाहते हैं तो मैं इसका आभारी रहूंगा वे हमारे पुराने मित्र है। लेकिन अगर वे काम न करें तो उन्हें निकाल देना।


यूपी चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की पहली सूची जारी, कैराना से नाहिद हसन पर ही अखिलेश ने जताया भरोसा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की ओर से पहली सूची जारी कर दी गई है। पहली सूची में 159 नामों का ऐलान किया गया है। इस सूची में समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का भी नाम है। अखिलेश यादव मैनपुरी की तरह सीट से चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। इसके अलावा आजम खान का भी नाम है जो कि रामपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को स्वार सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है। इस लिस्ट में सबसे बड़ी बात यह है कि अखिलेश यादव ने कैराना से नाहिद हसन पर ही भरोसा जताया है और उन्हें फिर से उम्मीदवार बनाया है।


Manipur Election 2022: BJP की सहयोगी NPP ने अपना घोषणा पत्र किया जारी, AFSPA को लेकर किया बड़ा वादा

मणिपुर में भाजपा नीत सरकार की सहयोगी पार्टियों में से एक नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। मणिपुर के उपमुख्यमंत्री वाई जॉयकुमार सिंह, एनपीपी के राज्य कार्यकारी अध्यक्ष जयंतकुमार सिंह और अरुणाचल एनपीपी के अध्यक्ष मुत्चू मीठी के साथ एनपीपी प्रमुख कोनराड संगमा ने 'पीपुल्स एक्शन डॉक्यूमेंट 2022' शीर्षक वाला घोषणापत्र ऑनलाइन जारी किया। एनपीपी राज्य में चुनावी घोषणापत्र जारी करने वाली पहली पार्टी है, जहां 27 फरवरी और 3 मार्च को दो चरणों में मतदान होना है।


क्या चीन और ताइवान के बीच हालात खराब होते जा रहे हैं, दोनों देशों के बीच युद्ध हुआ तो क्या होगा?

रूस और यूक्रेन में जंग जैसे हालात बन चुके हैं और महायुद्ध का खतरा मंडराने लगा है। ऐसे हालात में चीन कहां बाज आने वाला। चीन ने अपने जानी दुश्मन अमेरिका को उलझाने के लिए एक खतरनाक दांव चल दिया है। चीन ने एक बार फिर ताइवान के एयरस्पेस में अपने लड़ाकू विमान भेज कर माहौल को गर्म कर दिया है। ताकी अमेरिका यूक्रेन के साथ ताइवान की तकरार में उलझा रहे। ताकत के नशे में चूर चीन की सेना गुस्ताखियों भरा कदम उठा रही है। हथियारों की हनक के साथ चीन की सेना के लड़ाकू विमान एक बार फिर ताइवान के एयर स्पेस में घुस आए।


नेताजी की मौत के रहस्य का राज खुलेगा? ताइवान ने कहा- हमारे पास ऐसे दस्तावेज, जो बहुत कम लोगों को पता होंगे

नेताजी की मौत का रहस्य, भारतीय राजनीति के सबसे लंबे समय तक चलने वाला विवाद। दशकों से भारतवासी जानना चाहते हैं कि आखिर सुभाष चंद्र बोस को क्या हुआ? क्या नेताजी एक विमान दुर्घटना में मारे गए थे या रूस में उनका अंत हुआ। या फिर 1985 तक वह , गुमनामी बाबा बनकर उत्तर प्रदेश में रहे।  इतना लंबा अरसा बीत जाने के बावजूद लोग यह मानने को तैयार नहीं है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस विमान दुर्घटना में ही मारे गए थे। हादसे के बाद नेताजी के बारे में अब तक की जानकारी का बड़ा हिस्सा जापानी दावों और दस्तावेजों पर आधारित रहा है। भारत सरकार ने सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती से 23 जनवरी को “पराक्रम दिवस” ​​के रूप में मनाने की घोषणा भी कर दी है। इसी बीच ताइवान ने नेताजी की विरासत को “फिर से खोजने” के लिए अपने राष्ट्रीय अभिलेखागार और डेटाबेस को खोलने की पेशकश की है।

 

प्रमुख खबरें

Kejriwal ने क्या आतंकी संगठन से लिए 16 मिलियन डॉलर, NIA जांच की सिफारिश

Odisha Assembly Elections 2024: हिंजली सीट पर CM पटनायक को BJP और कांग्रेस से मिल रही कड़ी टक्कर

T20 World Cup के लिए टीम इंडिया की जर्सी आई सामने, नए कलेवर के साथ नजर आएगी रोहित ब्रिगेड- Video

इंग्लैंड में बढ़ती फिलिस्तीन समर्थक भावनाएं, चुनाव में जीत के बाद मुस्लिम काउंसलर ने लगाए ‘अल्लाह-हू-अकबर’ के नारे