Heads of State की रिलीज से पहले चर्चा में Priyanka Chopra, द टुनाइट शो से उनका लुक वायरल

By एकता | Jun 20, 2025

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा खबरों में बने रहना बखूबी जानती हैं। हाल ही में अभिनेत्री जिमी फॉलन के द टुनाइट शो में अपनी जल्द रिलीज होने वाली फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' के प्रमोशन के लिए पहुंचीं और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गईं। प्रियंका शो में ब्लैक ड्रेस पहनकर पहुंचीं, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

इसे भी पढ़ें: नए एल्बम के कवर को लेकर विवादों में घिरीं Sabrina Carpenter, अपने ही फैन्स ने किया ट्रोल

तस्वीरों के लिए पोज देते समय अभिनेत्री बेहद खूबसूरत लग रही है। अन्य तस्वीरों में प्रियंका शो के होस्ट जिमी फॉलन के साथ बातचीत करती नजर आ रही हैं। इसके अलावा एक तस्वीर में दोनों मजेदार गेम खेलते नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: फादर्स डे पर Hailey Bieber की अनदेखी और Justin Bieber का पोस्ट, रिश्ते पर लोगों ने उठाए सवाल

प्रियंका की अपकमिंग फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' एक्शन और कॉमेडी से भरपूर फिल्म है, जो 2 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस हॉलीवुड के दो मशहूर एक्टर जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ काम कर रही हैं। 'हेड्स ऑफ स्टेट' में प्रियंका एक सीनियर एमआई6 एजेंट नोएल बिसेट का किरदार निभा रही हैं, जिन्हें मुसीबत में फंसे जॉन सीना और इदरीस एल्बा को सुरक्षित जगह पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रमुख खबरें

Bharat Innovates in France: Piyush Goyal ने फ्रांस में गिनाईं न्यू इंडिया की उपलब्धियां, बोले- Innovation हमारी संस्कृति

Hormonal Imbalance है Mood Swings की वजह? Diet और Fitness से ऐसे करें कंट्रोल

France में Bharat Innovates का भव्य आगाज, PM Modi बोले- हमारी Startup क्रांति को मिला ग्लोबल मंच

Emmanuel Macron ने माना भारत का लोहा, बोले- Indian Startups अब दुनिया पर छाएंगे