ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में खादी ग्रामोद्योग की बड़ी भूमिका: मुख्यमंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 21, 2018

रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गुरुवार को कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में खादी व ग्रामोद्योग की अहम भूमिका है जिसे देखते हुए राज्य सरकार इसे बढ़ावा दे रही है। राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव के यहां उद्घाटन के बाद अपने भाषण में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि खादी के मजबूत होने से भारत विकसित हो सकेगा। खादी व ग्रामोद्योग की देश के विकास में अहम भूमिका है। इसी को देखते हुए झारखंड सरकार इसे बढ़ावा दे रही है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए लोगों को रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। यह महोत्सव छह जनवरी तक चलेगा।

इसे भी पढ़ें: रघुवर दास के मोबाइल में नहीं आया BSNL का नेटवर्क, अधिकारी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव में छोटे-छोटे उद्योग लगने से रोजगार के लिए होने वाला पलायन रूकेगा। लोग स्वाबलंबी होंगे। महात्मा गांधी ने भी सुराज के लिए गांव के सशक्तिकरण को जरूरी बताया था। प्रधानमंत्री भी गांव, ग्रामीण और किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। खादी को उन्होंने अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलायी है। इसी प्रकार मीठी क्रांति का नारा देकर उन्होंने मधुमक्खी पालन पर बल दिया है। 

इसे भी पढ़ें: राजनीतिक लाभ के लिए कांग्रेस ने किया महात्मा गांधी के नाम का इस्तेमाल

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में किसानों को इससे जोड़ा जा रहा है। इससे उनकी आय बढ़ेगी। साथ ही जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। कार्यक्रम में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग राज्य मंत्री गिरिराज सिंह भी मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

बिहार के भागलपुर में हुआ बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो पर पलटा ट्रक, 6 बारातियों की मौत

Mamata Banerjee ने नहीं दी PM Modi की बर्धमान रैली को इजाजत, बीजेपी नेता ने दिया ये बयान

Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi नहीं लड़ेंगे इन सीटों से चुनाव, बड़ी वजह आई सामने

Ayushman Bharat Yojana 2024: 30 अप्रैल को मनाया जा रहा आयुष्मान भारत योजना, जानिए कैसे हुई इसकी शुरूआत