राहुल सिंह लोधी ने जमा किया दमोह से नामांकन पत्र, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और मुख्यमंत्री रहे उपस्थित

By दिनेश शुक्ल | Mar 30, 2021

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार राहुल सिंह ने मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ पहुँचकर कलेक्ट्रेट स्थित रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव समेत अन्य पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें: अराजकता के ज्वालामुखी पर बैठा है मध्य प्रदेश, सीएम और गृहमंत्री छुट्टी पर- भूपेन्द्र गुप्ता

भाजपा उम्मीदवार राहुल सिंह लोधी ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा विकास और जनकल्याण के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस के सवा साल के शासनकाल में विकास ठप हो गया था और जनकल्याण बाधित हो गया था। केवल विकास ही नहीं रोका गया, एक-एक योजना बंद कर दी गई। जब जनता ठगा हुआ महसूस करने लगी तो राहुल लोधी जी को लगा कि ऐसी विधायकी का क्या फायदा !

इसे भी पढ़ें: भिण्ड में सैनिटाइजर पीने से दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

उन्होंने कहा कि दमोह में मेडिकल कॉलेज के निर्माण में सबसे बड़ी बाधा थी कांग्रेस और कमलनाथ जी, जबकि राहुल लोधी ने कहा कि उन्हें दमोह का विकास चाहिए और मेडिकल कॉलेज चाहिए। भाजपा विकास के लिए समर्पित है। राहुल जी ने अपना करियर दांव पर लगाया दमोह के विकास के लिए और वे सब छोड़कर हमारे साथ आये। पूर्व में जयंत मलैया जी के नेतृत्व में दमोह का विकास हुआ। एक बार फिर भाजपा की सरकार बनी और दमोह में विकास की गंगा बही।

प्रमुख खबरें

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट

Balochistan के मस्तुंग और चमन में 5 शव बरामद, Pakistan में Forced Disappearances पर गहराया संकट

Saudi-Turkey-Pakistan के मक्का समझौते पर Iran का बड़ा बयान, क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए रखे अपने प्रस्ताव