Delhi Govt Hospital Jobs: दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों के 232 पदों पर होगी भर्ती, यहां देखें सभी डिटेल्स

By अनन्या मिश्रा | Dec 05, 2024

मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए एक बड़ी और अच्छी खबर सामने आई है। बता दें कि दिल्ली में 232 पदों पर डॉक्टर्स की भर्ती निकलेगी। हाल ही में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने डॉक्टरों की इस भर्ती को मंजूरी दे दी है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा डॉक्टर्स के इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। दिल्ली सरकार की मानें, तो इस भर्ती से अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इन भर्ती के बारे में सभी जानकारी देने जा रहे हैं।

वैकेंसी

इसे भी पढ़ें: BSF Recruitment 2024: BSF भर्ती के सिलेक्शन प्रोसेस में हुआ महत्वपूर्ण संशोधन, जानिए क्या हुए बदलाव

जानिए क्या बोलीं सीएम आतिशी

सीएम आतिशी ने कहा कि मोहल्ला क्लिनिक के जरिए घर के पास ही शानदार इलाज देना हो, बीमार अस्पतालों को वर्ल्ड क्लास बनाने से लेकर या फिर हॉस्पिटल में डॉक्टरों की कमी को दूर करने तक केजरीवाल के नेतृत्व में पिछले 10 सालों से दिल्लीवासियों को बेहतरीन मेडिकल सुविधाएं मिल रही हैं। सीएम ने कहा कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों में दिल्ली के लोग शानदार हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर की बदौलत 500 रुपये का हो या 50 लाख का इलाज मुफ्त करवा सकते हैं।

दिल्ली के अलावा आसपास के भी बहुत से लोग दिल्ली सरकार के अस्पतालों में इलाज के लिए आते हैं। क्योंकि उन लोगों को अपने राज्यों में अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। इस वजह से न सिर्फ अस्पतालों बल्कि डॉक्टरों पर भी दबाव बढ़ता है। ऐसे में हॉस्पिटलों में 232 नए डॉक्टरों की भर्ती गेम चेंजर साबित होगी। वहीं इस कदम से अस्पतालों में डॉक्टर की कमी दूर होगी और स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी। साथ ही मरीजों को अस्पतालों में बेहतर इलाज मिलेगा।

हालांकि इन भर्तियों के लिए कोई नोटिफिकेशन या फिर किसी तरह की ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में यदि आप भी इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं, तो उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि वह लेटेस्ट अपडेट के लिए UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

Career Breaking News in Hindi at Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

Atlanta में जुटे G20 राजनयिक, वैश्विक संकट और व्यापारिक तनाव पर उभरे मतभेद

27 देशों के साथ भारत करेगा सबसे बड़ी डील, PM मोदी की ब्रूसेल यात्रा पक्की!

कृषि मंत्री Vijay Kumar Sinha की दो टूक, खाद और बीज में गड़बड़ी पर होगी सख्त कार्रवाई

यूपी में Pankaj Chaudhary ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP कार्यकर्ताओं को दिए 5 जीत के मंत्र