कम बजट में पार्टनर के साथ इन रोमांटिक जगहों पर जाना रहेगा खास!

By सिमरन सिंह | Sep 26, 2020

अपने पार्टनर के साथ अकेले समय बिताना बेहद खास माना जाता है। इससे न सिर्फ एक दूसरे को अच्छे से समझने का मौका मिलता है, बल्कि आपसी प्यार में भी बढ़ोतरी होती है। एक खुशनुमा रिश्ता बनाए रखने के लिए अपने पार्टनर के साथ समय बिताना जरूरी है। ये ही कारण है कि पार्टनर्स अक्सर घूमने के लिए रोमांटिक जगहों का चयन करना ज्यादा पसंद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: पहली बार जाएं लंदन तो जरूर घूमें इन जगहों पर

केरल

चारों ओर हरियाली और नारियल पेड़ वाली जगह केरल की तो बात ही काफी अलग है। यहां के खूबसूरत नजारे आपके पार्टनर का दिल खूश कर सकते हैं। रोमांटिक और कम बजट को ध्यान में रखते हुए ये जगह एक अच्छा विकल्प है। आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए इस जगह को अच्छा मान सकते हैं। यहां ठहरने के लिए ट्री हाउस भी बने हुए हैं जो एक रोमांटिक जगह का एहसास दिलवाने में मददगार साबित हैं।

मुंबई

रोमांटिक जगहों की लिस्ट में मुंबई का नाम भी शुमार है। कई खूबसूरत और रोमांटिक वाली इस जगह पर पार्टनर के साथ अकेले समय बिताया जा सकता है। यहां आप समुद्री लहरों को देखने का भी आनंद उठा सकते हैं बजट के मामले में भी ये जगह काफी कम है।

हिमाचल प्रदेश

चारों ओर हरियाली ही हरियाली से भरा राज्य हिमाचल प्रदेश कई जगहों के वजह से मशहूर है। यहां धार्मिक और रोमांटिक दोनों ही जगह है। यहां एक छोटा और कम आबादी वाला बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन कसोल भी है। यहां किसी तरह की सुविधा या नेटवर्किंग और समस्या नहीं होती है। कपल्स के साथ जाने के लिए ये जगह काफी अच्छी मानी जाती है।

राजस्थान

राजस्थान भी पार्टनर के साथ घूमने के लिए एक अच्छी जगह मानी जाती है। पिंक सीटी के नाम से मशहूर राजस्थान की राजधानी जयपुर में आपको कई ऐतिहासिक स्थल और भव्य स्मारकों का घर देखने को मिलते हैं। वहीं, राजस्थान का जैसलमेर भी कम बजट की सूची में शामिल है। यहां आप बजट की टेंशन लिए बिना अपने पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। यहां नाथमल जी की हवेली, जैन मंदिर, जैसलमेर किले समेत कई लोकप्रिय जगहें मौजूद हैं।

इसे भी पढ़ें: अगर जाएं उदयपुर तो इन जगहों पर घूमना बिल्कुल भी ना भूलें

उत्तराखंड

चारों और पाहाड़ और हरियाली वाला उत्तराखंड कम बजट की लिस्ट में शामिल है। यहां जाकर आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। राफ्टिंग या स्काय डायविंग के लिए भी ये जगह काफी प्रसिद्ध है। यहां स्थित ऋषिकेश में कई पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। इस जगह आप बोटिंग और राफ्टिंग जैसे रोमांचक चीजों का मजा उठा सकते हैं।

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में स्थित शाही शहर ओरछा कम बजट और पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए जाना जाता है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर लेती है। ये जगह मंदिर और महलों के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। आप यहां ओरछा का किला, राजा महल, जहांगीर महल, राम राजा मंदिर और चतुर्भुज मंदिर देख सकते हैं। ये सभी जगह घूमने के लिए काफी अच्छी मानी जाती है।

- सिमरन सिंह

प्रमुख खबरें

Top 10 Breaking News 8 April 2026 | Iran-US Ceasefire | Irans Mojtaba Khamenei Orders Military | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

US-Iran war: यूएई ने मिसाइलों का नया जत्था रोका, युद्धविराम के बाद पहली बार जहाज होर्मुज से गुजरे

Bankim Chandra Chattopadhyay Death Anniversary: वो साहित्य सम्राट जिसने कलम से जगाई थी Freedom की ज्वाला

Middle East में Ceasefire का असर, Sensex में 3000 अंक का तूफ़ान, Investors हुए मालामाल