संजय राउत ने किया केंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ PMO को सबूत सौंपना का दावा, कहा- खेल अभी शुरू हुआ है

By अभिनय आकाश | Feb 28, 2022

महाराष्ट्र में ईडी और आयकर विभाग की छापेमारी के बाद सियासी संग्राम मचा है। मंत्री नवाब मलिक की गिरफ्तारी के बाद शिवसेना कॉरपोरेटर व बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की स्थायी समिति के अध्यक्षय शवंत जाधव के घर व ठिकाने पर आईटी रेड को लेकर शिवसेना हमलावर है। उनकी पत्नी यामिनी यशवंत शिवसेना की विधायक हैं। वहीं बीजेपी की तरफ से लगातार नारायण राणे और किरिट सोमैया महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार पर निशाना साध रही है। वहीं पलटवार के तौर पर शिवसेना का कहना है कि भाजपा के डर्टी डजन के नाम और कारनामे बताए जाएंगे। बीजेपी के एक दर्ज नेताओं की पोल खोली जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: एक ही हवाला ऑपरेटर के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग कर रहे हैं उद्धव ठाकरे और सोनिया गांधी? किरीट सोमैया ने लगाया बड़ा आरोप

इससे पहले शिवसेना नेताओं के घर व ठिकानों पर छापेमारी को लेकर संजय राउत ने केंद्र सरकार हमला बोलाहुए कहा था कि, “मुझे लगता है कि केवल महाराष्ट्र में आय और कर है और भाजपा शासित राज्यों में कोई आय और कर नहीं है। नगर निगम चुनाव यहां हैं... इसलिए केंद्रीय एजेंसियों के पास केवल महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में काम है, शेष भारत में कोई काम नहीं। 

प्रमुख खबरें

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले Sonam Wangchuk: लोकतंत्र की जीत, अब जवाबदेही से सुधार की ओर बढ़ो

Google Support Ends: पुराने Android स्मार्टफोन यूजर्स की बढ़ी टेंशन, Play Services पर गूगल का बड़ा एक्शन

Assam Flood Situation | असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर: PM मोदी ने CM हिमंत विश्व शर्मा से की बात, हरसंभव केंद्रीय सहायता का दिया आश्वासन

NEET protests में Pakistan-backed डीपफेक का जाल! Delhi Police ने ब्लॉक किए 400+ हैंडल