बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 569 अंक उछलकर पहली बार 61,000 के ऊपर बंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2021

मुंबई। शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला छठे कारोबारी दिवस बृहस्पतिवार को भी जारी रहा और बीएसई सेंसेक्स तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी दोनों रिकार्ड ऊंचाई पर बंद हुए। वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख के बीच वृहत आर्थिक आंकड़ा बेहतर रहने से धारणा मजबूत हुई। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 568.90 अंक यानी 0.94 प्रतिशत चढ़कर पहली बार 61,000 अंक के ऊपर 61,305.95 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह रिकार्ड 61,353.25 अंक तक चला गया था। इसी प्रकार, एनएसई निफ्टी 176.80 अंक यानी 0.97 प्रतिशत की तेजी के साथ नये रिकार्ड स्तर 18,338.55 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सूचकांक रिकार्ड 18,350.25 अंक तक चला गया था। सेंसेक्स के शेयरों में करीब तीन प्रतिशत की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में आईटीसी रहा। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक और एनटीपीसी में भी प्रमुख रूप से तेजी रही।

इसे भी पढ़ें: सेंसेक्स 350 अंक चढ़कर पहली बार 61,000 के पार, निफ्टी 18,200 से आगे निकला

मुख्य रूप से खाद्य वस्तुओं के दाम नरम होने से थोक महंगाई दर कम हुई है। हालांकि कच्चे तेल के दाम में तेजी बनी हुई है। खाद्य वस्तुओं के दाम कम होने से खुदरा मुद्रास्फीति भी सितंबर महीने में घटकर पांच महीने के निम्न स्तर 4.4 प्रतिशत पर रही। नायर ने कहा कि बैंक शेयरों ने भी तेजी में योगदान दिया और दूसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम आने को देखते हुए इस पर निवेशकों की नजर बनी रह सकती है। एशिया के अन्य बाजारों में सियोल और टोक्यो मजबूत लाभ के साथ बंद हुए। वहीं शंघाई बाजार नुकसान में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में सकारात्मक रुख रहा। इस बीच, अंतररराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.02 प्रतिशत बढ़कर 84.03 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे मजबूत होकर 75.26 पर बंद हुआ।

प्रमुख खबरें

ऐसा मारेंगे...परमाणु बम वाले मुनीर को हूती की खुली धमकी, पाकिस्तानी सेना में मची खलबली

मजबूत US Dollar के दबाव से Gold Price टूटा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना गिरा

Ladakh में ग्राम प्रधानों का मानदेय बढ़कर हुआ 5000 रुपये, 10 साल बाद 233 प्रतिशत इजाफा

जनता के पैसे का एक-एक पैसा गुणवत्तापूर्ण कार्य में लगे, विकास के साथ गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं: सिंधिया