Share Market में Red Alert! West Asia संकट से निवेशकों में डर, सेंसेक्स और निफ्टी टूटे

By अंकित सिंह | Apr 23, 2026

गुरुवार को भारतीय बाज़ार सूचकांकों में भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 852 अंक से अधिक गिरकर 77,664 पर और निफ्टी 205 अंक से अधिक गिरकर दोपहर 3:30 बजे 24,173 पर बंद हुआ। 30 शेयरों वाले बीएसई सेंसेक्स में, शीर्ष लाभ कमाने वाले शेयरों में अदानी पोर्ट्स, एल एंड टी, सन फार्मास्यूटिकल्स, भारती एयरटेल और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स शामिल थे। वहीं, गिरावट दर्ज करने वाले शेयरों में आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाइटन, अल्ट्रासीमेंट और पावरग्रिड शामिल थे।

लाइवलॉन्ग वेल्थ के शोध विश्लेषक और संस्थापक हरिप्रसाद ने कहा, भारतीय बाजारों में गिरावट का सिलसिला जारी रहा, निफ्टी में लगातार दूसरे दिन नरमी देखी गई। पिछले दो कारोबारी दिनों में इसमें 400 अंक से अधिक की गिरावट आई। बाजार का मिजाज जोखिम से बचने का है, क्योंकि वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता बढ़ गई है और घरेलू कारक राहत देने में विफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज की गिरावट का मुख्य कारण पश्चिम एशिया में तनाव का तेजी से बढ़ना है। 

इसे भी पढ़ें: Stock Market Opening | Sensex-Nifty में गिरावट की घंटी, HCLTech 7% टूटा, भू-राजनीतिक तनाव का बाजार पर साया

हरिप्रसाद ने कहा कि हॉर्मुज जलडमरूमध्य में व्यवधान से जुड़ी चिंताओं ने निवेशकों के भरोसे को कमजोर किया है, जिससे वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ गई है। इसका सीधा असर कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के रूप में दिखा। भारत जैसी आयात पर निर्भर अर्थव्यवस्था के लिए इससे बढ़ती मुद्रास्फीति और कॉरपोरेट मार्जिन पर दबाव को लेकर चिंताए हैं। मझोली कंपनियों से जुड़ा बीएसई मिडकैप सेलेक्ट सूचकांक में 0.39 प्रतिशत और स्मॉलकैप सेलेक्ट सूचकांक में 0.34 प्रतिशत की गिरावट आई। 

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस