शिवसेना सांसद संजय राउत को नहीं मिली राहत, 4 अगस्त तक ED की कस्टडी में रहेंगे

By अंकित सिंह | Aug 01, 2022

धन संशोधन के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किए गए शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत 4 अगस्त तक ईडी की कस्टडी में रहेंगे। प्रवर्तन निदेशालय की ओर से संजय राउत को लेकर 8 दिनों के लिए हिरासत की मांग की गई थी। लेकिन कोर्ट ने सिर्फ 4 अगस्त तक ही संजय राउत को ईडी की हिरासत में रखने का फैसला सुनाया है। संजय राउत के वकील अशोक मुंदरगी ने कहा कि उनकी गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि संजय राउत दिल की बीमारियों के मरीज हैं। उनकी सर्जरी भी की गई थी। इसके साथ ही उनके वकील ने इससे जुड़े कागजात को भी कोर्ट के समक्ष पेश किए। 

इसे भी पढ़ें: खाकस्पर्श! पहले अनिल देशमुख, फिर नवाब मलिक और अब संजय राउत, बीजेपी ने इस अंदाज में कसा तंज

इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को दोपहर बाद शिवसेना के सांसद संजय राउत को विशेष अदालत के समक्ष पेश किया। रविवार देर रात प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुंबई की एक चॉल के पुनर्विकास में कथित अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन के मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी से पहले ईडी ने राउत के आवास पर करीब नौ घंटे तक छापेमारी की, जिसमें 11.5 लाख रुपये नकद जब्त किए गए। अधिकारियों ने दावा किया कि राउत जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे, जिसके कारण उन्हें धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत देर रात 12:05 बजे हिरासत में लिया गया।

प्रमुख खबरें

UN में Pakistan की जबरदस्त फजीहत, Terrorism पर पूछा गया सवाल तो भाग खड़े हुए Shehbaz Sharif, Jaishankar ने पाकिस्तान को चारों खाने किया चित

गजब बेइज्जती है... जयशंकर ने न्यूयोर्क में पाकिस्तानी पत्रकार की अकड़ निकाली, एक ही वाक्य में कर दी बोलती बंद

Asian Games Kabaddi: भारत ने Iran को 37-34 से हराकर जीता Gold

6 दशकों तक दुश्मनों को डराने वाला MiG 21, रिटायर होकर भी शांत नहीं हुआ आसमान का सिकंदर, जानिए अब कहाँ और क्या कर रहे हैं IAF जेट