भोपाल के यूनियन कार्बाइड कारखाने के जहरीले कचरे को नष्ट करेगी शिवराज सरकार, जारी किया टेंडर

By सुयश भट्ट | Jun 28, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल गैस त्रासदी के 36 साल बाद सरकार ने यूनियन कार्बाइड कारखाने के जहरीले कचरे को नष्ट करने की तैयारी शुरू की है। इसे लेकर पहली बार टेंडर जारी किया गया है। इसमें गुजरात की दो कंपनियों ने अपनी दिलचस्पी भी दिखाई है।

इसे भी पढ़ें:मध्यप्रदेश में वैक्सीन की हुई कमी, सिर्फ 26 जिलों में आज किया जाएगा वैक्सीनेशन 

वहीं यूनियन कार्बाइड कारखाना अब खंडहर में तब्दील हो चुका है लेकिन उसके अंदर मौजूद जहरीला कचरा जस का तस पड़ा हुआ है। लेकिन अब शिवराज सरकार इस जहरीले कचरे को नष्ट करने की पूरी तैयारी में है। इसके लिए सरकार ने टेंडर भी जारी कर दिया है। जिसमें गुजरात की दो कंपनियों चेतन कुमार वीरचंद भाईसा मल्टी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड और ऑयल फील्ड एनवायरो प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी दिलचस्पी दिखाई है।

दरअसल ये दो कंपनी जहरीले कचरे को नष्ट करने में तकनीकी रुप से कितनी सक्षम है। इसकी जांच करने के लिए अगले हफ्ते सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड और राज्य सरकार के अफसरों की कमेटी गुजरात जाएगी।

इसे भी पढ़ें:मध्य प्रदेश विधानसभा के भीतर लगेंगी शब्दों की आचार संहिता, मंत्री-विधायकों को दी जाएंगी असंसदीय शब्दों की सूची 

हालांकि यूनियन कार्बाइड में दफन जहरीले कचरे के नष्टीकरण के लिए जारी टेंडर का भोपाल गैस पीड़ित संगठन ने विरोध किया है। संगठन ने सरकार पर जहरीले कचरे का वजन कम आंकने का आरोप लगाया है। संगठन ने कहा है कि सरकार ने ज़हरीले कचरे का वजन सिर्फ 337 मीट्रिक टन बताया है जबकि यूनियन कार्बाइड में 21 जगह लाखों टन ज़हरीला कचरा दफन है इसका कोई आकलन नहीं किया गया।

प्रमुख खबरें

Infosys Job Opportunities | इंफोसिस का बड़ा ऐलान! CEO Salil Parekh बोले- AI के कारण नहीं होगी कोई छंटनी, 20,000 फ्रेशर्स की होगी भर्ती

Narasimha Jayanti 2026: नरसिंह जयंती व्रत से मिलती है शत्रुओं पर विजय

सावधान! AI बना डिजिटल डकैत! अहमदाबाद में Google Gemini AI का उपयोग कर आधार बायोमेट्रिक्स में सेंध, चार गिरफ्तार

Exit Polls 2026 | पश्चिम बंगाल में कमल की आहट, दक्षिण में विजय का धमाका और केरल में बदलाव के संकेत