सपा-बसपा-कांग्रेस में अकेले चुनाव लड़ने की हैसियत नहीं: दिनेश शर्मा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2019

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने शुक्रवार को कांग्रेस-सपा-बसपा पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि इन तीनों दलों में अकेले चुनाव लड़ने की हैसियत नहीं है। शर्मा ने आंवला, फतेहपुर सीकरी और मैनपुरी में चुनावी जनसभाओं में कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस की अकेले चुनाव लड़ने की हैसियत नहीं है। सपा बसपा को अवसरवादी गठबंधन बताते हुए उन्होंने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने तो अपनी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का ही तख्तापलट कर दिया। राफेल को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए शर्मा ने कहा कि जिनका पूरा परिवार जमानत पर है, वे देश के ईमानदार प्रधानमंत्री पर आरोप लगा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: रमजान में ही मतदान होने चाहिये, लोग पवित्र मन से डालेंगे वोट: दिनेश शर्मा

उन्होंने कहा कि हाथ के पंजे ने देश को लूटा व बर्बाद किया तथा देश में भ्रष्टाचार किया है। शर्मा ने कहा कि चुनाव के बाद नरेन्द्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना तय है। सपा-बसपा व कांग्रेस केवल मोदी को रोकने के लिए ही चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर मोदी हैं, जिनका परिवार कोई लाभ नहीं ले रहा है तो दूसरी ओर ऐसे वंशवादी दल हैं, जिनके सदस्य लाभ व पद के लिए ही हैं। विरोधियों पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि अब तो मायावती ने भी भतीजे को बुला लिया है जबकि भाजपा में किसी को नहीं पता है कि अगला अध्यक्ष कौन होगा। शर्मा ने कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस सहित विरोधी दलों को चेताते हुए कहा कि यह देश राष्ट्रभक्तों का है। देश विरोधी बात करने वाले लोगों की तमाम पीढ़ियां भी आ जाएं तो भी कश्मीर को देश से अलग नहीं कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: फूट गया पाकिस्तान के पाप का घड़ा: दिनेश शर्मा

उन्होंने कहा कि पहले आतंकी आते थे और देश में घटना को अंजाम देकर भाग जाते थे। देश में मुम्बई से लेकर अयोध्या और काशी में आतंकी वारदात हुईं पर उस समय के प्रधानमंत्री सफेद कबूतर उड़ाते थे तथा पाकिस्तान को प्रेम का संदेश दिया जाता था, जिसके बदले में पाकिस्तान गोली चलाता था। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अब वह समय नहीं हैं। अब प्रधानमंत्री कहते हैं कि गले लगाएंगे पर अगर गला काटने का प्रयास भी किया तो घर में घुसकर मारेंगे। उन्होंने विरोधियों पर सम्प्रदाय, क्षेत्र व जाति की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आया तो उन्होंने महागठबंधन बना लिया। 

प्रमुख खबरें

दिल्ली के स्कूलों में फर्जी बम का खतरा, दिल्ली सरकार ने सुरक्षा बनाए रखने के लिए जारी की एडवाइजरी

प्रिय नरेंद्र के दोस्त के पास जिनपिंग, यूरोप में कमजोर होती पकड़ के बीच चीनी राष्ट्रपति मैक्रों से क्या करेंगे मिन्नत?

Sikkim Profile: देश का 22वां राज्य है सिक्किम, यहां समझिए इसका सियासी समीकरण

MI vs KKR Preview: खराब फॉर्म से जूझ रही मुंबई की कोलकाता से भिड़ंत, प्लेऑफ की राह मुश्किल